![]()
समस्तीपुर के दलसिंहसराय में नर्सिंग होम संचालक डॉ. नवीन कुमार से लूट की साजिश रचने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें डॉक्टर का भाई दीपक कुमार भी शामिल है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक देसी कट्टा, दो कारतूस और मोबाइल बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, डॉ. नवीन कुमार और उनके भाई दीपक कुमार के बीच क्लीनिक और पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद को सुलझाने के लिए दीपक को राकेश कुमार को 8 लाख रुपए देने थे। आरोप है कि रकम देने के बजाय उसने लूट की साजिश रच दी। पूछताछ में कुंदन ने खोला साजिश का राज दलसिंहसराय के डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि कुछ दिन पहले हुए स्वर्ण व्यवसायी हत्याकांड में पुलिस छापेमारी कर रही थी। इसी दौरान कुंदन झा को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने दीपक कुमार के साथ मिलकर डॉक्टर से लूट की योजना बनाने की बात स्वीकार की। कुंदन के मुताबिक, दीपक ने इस काम के लिए उसे सुपारी दी थी और हथियार खरीदने के लिए 10 हजार रुपए एडवांस दिए थे। बगीचे में छिपाकर रखा था देसी कट्टा पूछताछ में कुंदन ने बताया कि हथियार खरीदने के बाद उसे डिजिटल ठाकुर के बगीचे में छिपाकर रखा गया है। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने वहां छापेमारी की और एक देसी कट्टा व दो कारतूस बरामद किए। इसके बाद पुलिस ने दीपक कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया। दीपावली के आसपास वारदात की थी योजना गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दलसिंहसराय थाना क्षेत्र की वीआईपी कॉलोनी निवासी संजय झा के बेटे कुंदन झा और साइन नर्सिंग होम के संचालक डॉ. नवीन कुमार के भाई दीपक कुमार के रूप में हुई है। डीएसपी ने बताया कि दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। पुलिस के अनुसार, समय रहते कार्रवाई से दीपावली के आसपास लूट की वारदात को अंजाम देने की साजिश नाकाम हो गई।
Source link
दलसिंहसराय में डॉक्टर से लूट की साजिश नाकाम:नर्सिंग होम संचालक के भाई समेत 2 गिरफ्तार, देसी कट्टा और 2 कारतूस बरामद
