Headlines

छठ से पहले स्टेशन और बस स्टैंड का निरीक्षण:DM-SP ने यात्री सुविधाओं का लिया जायजा, गश्ती बढ़ाने के निर्देश




छठ महापर्व से पहले शनिवार शाम शेखपुरा के रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड का जिलाधिकारी शेखर आनंद और पुलिस अधीक्षक हिमांशु ने निरीक्षण किया। अधिकारियों ने यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन की तैयारियों का जायजा लिया। डीएम ने संबंधित विभागों को सभी व्यवस्थाएं समय पर दुरुस्त करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने यात्रियों की संभावित भीड़, आवागमन और श्रद्धालुओं के लिए जरूरी सुविधाओं की समीक्षा की। डीएम ने दूसरे राज्यों और जिलों से आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए स्टेशन और बस स्टैंड पर सतर्कता बरतने को कहा। सफाई, पेयजल और रोशनी की व्यवस्था जिलाधिकारी ने दोनों सार्वजनिक स्थलों पर नियमित साफ-सफाई, कचरा उठाव, पर्याप्त पेयजल और रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। यात्रियों के लिए जरूरी सुविधाओं को दुरुस्त रखने और किसी तरह की परेशानी नहीं होने देने पर जोर दिया। स्टेशन और बस स्टैंड पर पुलिस गश्ती पुलिस अधीक्षक हिमांशु ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों को रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने, नियमित गश्ती और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया। भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था पर जोर एसपी ने यात्रियों की आवाजाही सुचारू बनाए रखने और किसी भी तरह की अव्यवस्था से निपटने के लिए पुलिस बल को सतर्क रहने को कहा। अधिकारियों को आपसी समन्वय से सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश दिया गया। सभी विभागों को समय पर तैयारी का निर्देश डीएम ने कहा कि छठ महापर्व के दौरान बड़ी संख्या में व्रती और श्रद्धालु अपने घर लौटते हैं। प्रशासन की प्राथमिकता है कि उन्हें सुरक्षित और सुविधाजनक वातावरण मिले। इसके लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय स्थापित कर तैयारियां समय पर पूरी करें। निरीक्षण में कई अधिकारी रहे मौजूद निरीक्षण के दौरान अपर समाहर्ता लखींद्र पासवान, उप विकास आयुक्त राकेश कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी प्रियंका कुमारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डॉ. राकेश कुमार, नगर कार्यपालक पदाधिकारी और शेखपुरा थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *