Headlines

दरभंगा में लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष का नागरिक अभिनंदन:डॉ. इंतखाब आलम को पाग-चादर पहनाकर किया सम्मानित, मौलागंज में जुटे सैकड़ों लोग




दरभंगा में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर पार्टी नेता और सिटी हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. इंतखाब आलम का शनिवार को नागरिक अभिनंदन किया गया। मौलागंज स्थित रॉयल बैंक्विट हॉल परिसर में आयोजित समारोह में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और उन्हें बधाई दी। मिथिला की परंपरा के अनुसार उन्हें पाग, चादर और फूलों की माला पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन रॉयल बैंक्विट हॉल के निवेदक मो. इकबाल खान की ओर से किया गया। इस दौरान डॉ. इंतखाब आलम के साथ मुख्य अतिथियों का भी पाग-चादर और माला पहनाकर स्वागत किया गया। अल्पसंख्यक समुदाय के हितों के लिए काम करने की बात कही समारोह को संबोधित करते हुए डॉ. इंतखाब आलम ने कहा कि पार्टी ने जिस भरोसे और उम्मीद के साथ उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगे। अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में समुदाय के हितों के लिए काम करना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी सभी जाति, धर्म और समुदाय को साथ लेकर चलने में विश्वास करती है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान खासकर युवाओं को साथ लेकर आगे बढ़ रहे हैं। डॉ. आलम ने इस जिम्मेदारी के लिए पार्टी नेतृत्व और समारोह में मौजूद लोगों का आभार जताया। लोजपा नेता डॉ. शाहनवाज अहमद कैफी ने कहा कि डॉ. इंतखाब आलम उनके छोटे भाई की तरह हैं। उन्हें इतनी बड़ी जिम्मेदारी मिलना खुशी की बात है। वे पहले भी उनके साथ थे और आगे भी मिलकर पार्टी के लिए काम करेंगे। वहीं, डॉ. अब्दुस्सलाम खान उर्फ मुन्ना खान ने कहा कि डॉ. इंतखाब आलम उनके बचपन के मित्र हैं। उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर जिम्मेदारी मिलने से वे काफी खुश हैं। उन्होंने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं। समारोह में डॉ. शाहनवाज अहमद कैफी, रेयाज खान कादरी, एजाज अहमद खान कल्लू, एजाज अख्तर (रूमी), नेयाज खान, अकबर खान, डॉ. मुन्ना खान, मौलाना अशफाक अहमद, मो. इकबाल खान, लाइक खान और दस्तगीर अंसारी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता और गणमान्य लोग मौजूद थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *