![]()
सहरसा। इंडियन इंक्लूसिव पार्टी (आईआईपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सहरसा विधायक इंजीनियर आईपी गुप्ता ने शनिवार रात 8 बजे प्रेसवार्ता कर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अयोध्या को लेकर दिए गए बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने आरोप लगाया कि योगी आदित्यनाथ हिंदू कार्ड खेलकर राजनीति कर रहे हैं। विकास के मुद्दे पीछे छूटने के बाद धर्म के सहारे चुनावी माहौल बनाने की कोशिश की जा रही है। अयोध्या के गौरव वाले बयान पर उठाए सवाल आईपी गुप्ता ने योगी आदित्यनाथ के उस बयान पर सवाल उठाया, जिसमें उन्होंने कहा था कि अयोध्या फिर से गौरव प्राप्त कर रहा है, जिसके लिए संतों ने बलिदान दिया। विधायक ने कहा कि काशी, मथुरा और अयोध्या में सैकड़ों मंदिर तोड़े गए। उन्होंने काशी कॉरिडोर निर्माण के दौरान मंदिर तोड़े जाने का भी आरोप लगाया और सवाल किया कि इसे गौरव का दिन कैसे कहा जा सकता है? मंदिर निर्माण में चंदे की अनियमितता का आरोप विधायक ने आरोप लगाया कि अयोध्या में मंदिर निर्माण के नाम पर मिले चंदे में चोरी और कमीशनखोरी हुई। उन्होंने कहा कि मंदिर निर्माण में अनियमितता का दिन गौरव का नहीं, बल्कि काला दिन था। आईपी गुप्ता ने कहा कि संतों के बलिदान का सम्मान करना था तो अयोध्या ट्रस्ट में संतों को सदस्य बनाया जाना चाहिए था। चुनाव नजदीक आते ही धर्म की राजनीति आईपी गुप्ता ने दावा किया कि चुनाव नजदीक आते ही योगी आदित्यनाथ धर्म की राजनीति को आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में जगह-जगह सरकार का विरोध हो रहा है और विकास के मुद्दों पर बताने के लिए कुछ नहीं बचा है। उन्होंने आगामी चुनाव में अयोध्या की जनता के भाजपा को समर्थन नहीं देने का दावा किया। इसके लिए अयोध्या लोकसभा चुनाव में भाजपा की हार और काशी-मथुरा में एमएलसी चुनाव के परिणामों का हवाला दिया। आधार और वोटर कार्ड को लेकर केंद्र पर सवाल केंद्रीय मंत्री ललन सिंह के सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए आधार कार्ड के बजाय वोटर कार्ड के ईपीआईसी नंबर के इस्तेमाल संबंधी बयान पर भी आईपी गुप्ता ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले आधार कार्ड को देश की सुरक्षा के लिए खतरा बताते थे, लेकिन बाद में उनकी सरकार ने बैंक खातों और सरकारी भुगतान सहित कई सेवाओं को आधार से लिंक करना अनिवार्य किया। मतदाता सूची से नाम कटने पर जताई चिंता आईपी गुप्ता ने कहा कि अब सरकारी योजनाओं का लाभ वोटर कार्ड के ईपीआईसी नंबर से देने की बात कही जा रही है, जिससे नीतियों में भ्रम की स्थिति दिखती है। उन्होंने आशंका जताई कि मतदाता सूची से नाम कटने वाले लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में परेशानी हो सकती है। आधार कार्ड के गली-गली में बनने संबंधी केंद्रीय मंत्री के बयान पर उन्होंने कहा कि यदि ऐसा है तो यह केंद्र सरकार की व्यवस्था और निगरानी प्रणाली की विफलता को दर्शाता है। उन्होंने सरकार से आधार कार्ड और वोटर कार्ड को लेकर नीति स्पष्ट करने तथा सरकारी योजनाओं का लाभ देने का आधार बताने की मांग की।
Source link
योगी आदित्यनाथ हिंदू कार्ड खेलकर कर रहे राजनीति-आईपी गुप्ता:सहरसा विधायक ने अयोध्या बयान पर जताई आपत्ति, केंद्र पर साधा निशाना
