Headlines

पोलैंड के क्राको शहर में गोलीबारी, 5 लोगों की मौत:10 से ज्यादा घायल; पुलिस ने हमलावर को गोली मारी




पोलैंड के क्राको शहर में शनिवार को एक बाजार में हुई गोलीबारी में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 से ज्यादा लोग घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक एक हमलावर कार से मेन मार्केट स्क्वायर पहुंचा और वहां मौजूद लोगों पर गोलियां चलाने लगा। घायलों में पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में हमलावर को गोली मारकर घायल कर दिया। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल हमले के पीछे की वजह सामने नहीं आई है। खबर अपडेट की जा रही है…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *