Headlines

मुजफ्फरपुर में PNG पाइपलाइन से गैस रिसाव:गोबरसही ब्लास्ट के डर से घरों से बाहर निकले लोग, आधे घंटे में लीकेज पर काबू




मुजफ्फरपुर के मिठनपुरा थाना क्षेत्र के रामबाग चक वासु मोहल्ले में रविवार रात करीब 8:30 बजे PNG पाइपलाइन से गैस का रिसाव होने लगा। इसकी सूचना मिलते ही मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। दो नवंबर को गोबरसही में हुई PNG पाइपलाइन ब्लास्ट की घटना के बाद स्थानीय लोग दहशत में आ गए और अपने घरों से बाहर निकल आए। दुकानदार की सूचना पर पहुंची अग्निशमन और IOCL की टीम स्थानीय दुकानदार ने सबसे पहले वार्ड पार्षद को गैस रिसाव की जानकारी दी। वार्ड पार्षद ने अग्निशमन विभाग और IOCL की टीम को सूचना दी। इसके बाद अग्निशमन विभाग की एक बड़ी और एक छोटी गाड़ी मौके पर पहुंची। IOCL की तकनीकी टीम ने भी पहुंचकर रिसाव को नियंत्रित करने का काम शुरू किया। आधे घंटे में रिसाव पर पाया काबू घटना की जानकारी मिलने पर एसडीपीओ टाउन-1 सुरेश कुमार और एसडीएम पूर्वी आनंद भी मौके पर पहुंचे। IOCL की टीम ने करीब आधे घंटे में गैस रिसाव पर काबू पा लिया। इसके बाद लगभग आधे घंटे बाद गैस की सप्लाई दोबारा शुरू कर दी गई। हालांकि, एहतियात के तौर पर इलाके में निगरानी जारी रखी गई। माइकिंग कर पटाखे और दीये जलाने से रोका गैस रिसाव के बाद प्रशासन ने माइकिंग कराकर लोगों से घटनास्थल के आसपास पटाखे नहीं जलाने और दीये नहीं जलाने की अपील की। एहतियात के तौर पर करीब डेढ़ घंटे तक इलाके में दहशत और अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। पाइपलाइन गलने से लीकेज की आशंका एसडीपीओ टाउन-1 सुरेश कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में पाइपलाइन गलने से गैस रिसाव होने की आशंका है। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि आसपास किसी ने दीया या पटाखा जलाया होगा, जिससे पाइपलाइन प्रभावित हुई। हालांकि, IOCL की टीम ने तत्काल रिसाव पर काबू पा लिया और फिलहाल स्थिति सामान्य है। स्थानीय लोगों ने बताया कि गोबरसही में 2 नवंबर को हुए पाइपलाइन ब्लास्ट के बाद इस घटना से लोग काफी डर गए थे। अधिकारियों ने लोगों से सावधानी बरतने और पाइपलाइन के आसपास पटाखे नहीं जलाने की अपील की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *