Headlines

नवादा में राशन कार्ड और ई-केवाईसी की समीक्षा बैठक:लंबित आवेदन समय पर निपटाने का निर्देश; धान खरीद का लक्ष्य 1,09,734 एमटी तय




नवादा में 7 नवंबर 2026 को आपूर्ति टास्क फोर्स की बैठक हुई। जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश की अध्यक्षता में हुई बैठक में राशन कार्ड, ई-केवाईसी और धान खरीद से जुड़े कामों की समीक्षा की गई। लंबित मामलों को तय समय में निपटाने का निर्देश दिया गया। बैठक में राशन कार्ड बनाने और बांटने, लंबित आवेदनों और लाभुकों के ई-केवाईसी की समीक्षा हुई। जिला पदाधिकारी ने सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों से पात्र लाभुकों के राशन कार्ड बनाने और लंबित आवेदन तय समय में निपटाने को कहा। पकरीबरावां, वारिसलीगंज, अकबरपुर और सिरदला प्रखंड में ई-केवाईसी का काम सबसे पीछे पाया गया। संबंधित पदाधिकारियों को सभी लाभुकों का ई-केवाईसी पूरा कराने और सहयोग पोर्टल पर मिली शिकायतों को जल्द निपटाने का निर्देश दिया गया। खरीफ विपणन मौसम 2026-27 के तहत सीएमआर (कस्टम मिल्ड राइस) की भी समीक्षा हुई। जिला सहकारिता पदाधिकारी ने बताया कि सीएमआर जमा करने की अवधि 15 अगस्त 2026 से 31 जुलाई 2027 तक है। धान खरीद 15 नवंबर 2026 से 31 मार्च 2027 तक होगी। धान खरीद का लक्ष्य 1,09,734 मीट्रिक टन है। इसका न्यूनतम समर्थन मूल्य 2,441 रुपए प्रति क्विंटल तय किया गया है। 10 नवंबर 2026 तक 1,005 मीट्रिक टन सीएमआर जमा करने का निर्देश दिया गया था। इसके बाद लक्ष्य के अनुसार सीएमआर जमा नहीं करने वाले पैक्स के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सभी मिलों की जांच चल रही है। जांच के बाद ही मिलों को टैग किया जाएगा। पोर्टल पर 19 मिलों ने पंजीकरण कराया है। बैठक में प्रभारी जिला आपूर्ति पदाधिकारी रंजीत कुमार, जिला सहकारिता पदाधिकारी आलोक कुमार, सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी और अन्य अधिकारी मौजूद थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *