Headlines

हत्या के आरोप में बंद कैदी की तबीयत बिगड़ी,PMCH रेफर:शेखपुरा जेल से सदर अस्पताल लाया गया, हालत गंभीर; 3 महीने से जेल में बंद




शेखपुरा जेल में हत्या के मामले में बंद 60 वर्षीय साहेब चौधरी की शनिवार रात तबीयत बिगड़ गई। जेल प्रशासन ने उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (पीएमसीएच) रेफर कर दिया। उनकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है। परिवार के मुताबिक, साहेब चौधरी पिछले तीन महीने से जेल में बंद हैं। पुलिस ने उन्हें हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा था। शनिवार शाम परिजनों को उनकी तबीयत बिगड़ने की जानकारी मिली। इसके बाद वे सदर अस्पताल पहुंचे। 2018 में ताड़ के पेड़ से गिरकर हुई थी मौत परिवार के अनुसार, वर्ष 2018 में कसार थाना क्षेत्र के सुमका गांव में गोरे चौधरी की ताड़ के पेड़ से गिरने के कारण मौत हो गई थी। इसके बाद गोरे चौधरी के परिवार ने दुश्मनी के चलते कसार थाने में हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इस मामले में साहेब चौधरी को नामजद आरोपी बनाया गया था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *