Headlines

आरा में महिला ने की खुदखुशी:पहले पति से तलाक के बाद दूसरी शादी की थी; सौतेली बेटी से हुआ था झगड़ा, गुस्से में खाया जहर




आरा में जहर खाकर एक महिला ने खुदकुशी कर ली। पहले पति से तलाक के बाद दूसरी शादी की थी। मृतका की पहचान महाजन टोली निवासी अभिषेक श्रीवास्तव की पत्नी संजना श्रीवास्तव(25) के तौर पर हुई है। वर्तमान में सपना सिनेमा मोहल्ला में किराए का मकान में रहती थी। घटना टाउन थाना क्षेत्र की है। मृतका के पिता गौरीशंकर लाल ने बताया कि संजना कुमारी की पहली शादी वर्ष 2018 में संदेश गांव में हुई थी। पहले पति से उसे एक बेटा कार्तिक राज है। हालांकि किसी कारण दोनों का डिवोर्स हो गया था। इसी साल 21 जून को उन्होंने अपनी बेटी की दूसरी शादी अभिषेक श्रीवास्तव से गौसगंज स्थित विश्वकर्मा मंदिर में की थी। उसे भी अपनी पहली पत्नी से एक बेटी लाली है। गौरीशंकर लाल ने आगे बताया कि शादी के कुछ दिन बाद से ही उसकी सौतेली बेटी और संजना कुमारी के बीच छोटी-छोटी बातों को लेकर झगड़ा हो जाता था। जिसको लेकर वह मानसिक तनाव में रहती थी। इसी कारण उसने खुद से जहर खा लिया। जिससे उसकी हालत काफी गंभीर हो गई। इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार करने के बाद पटना रेफर कर दिया गया था। हालांकि परिजन उसे इलाज के लिए बायपास रोड स्थित निजी अस्पताल ले गए, लेकिन उसकी जान नहीं बची। घर में मचा कोहराम सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची। शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल ले आई, लेकिन परिजनों की ओर से किसी प्रकार का कोई कार्रवाई नहीं करने का लिखित आवेदन दिया गया। तब पुलिस ने शव को दाह-संस्कार के लिए सौंप दिया। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। उसके परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *