Headlines

मोहनियां में नो-पार्किंग चालान पर दुकानदार का हंगामा:सड़क निर्माण मंत्री का काफिला रोका, पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने का आरोप




मोहनियां बाजार में नो-पार्किंग में खड़ी बाइक का चालान कटने से नाराज एक दुकानदार ने सड़क पर हंगामा कर दिया। विरोध के दौरान दुकानदार ने वहां से गुजर रहे सड़क निर्माण मंत्री के काफिले को भी कुछ देर के लिए रोक दिया। इससे सड़क पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा। देखें, मौके से आई तस्वीरें… 10 साल से चला रहे हैं कंप्यूटर दुकान और सीएसपी दुकानदार बिट्टू कुमार पटेल ने बताया कि वह 10 साल से अधिक समय से बाजार में कंप्यूटर की दुकान और सीएसपी चला रहे हैं। उनका आरोप है कि नगर पंचायत और ट्रैफिक पुलिस की ओर से दुकानदारों के लिए पार्किंग की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। ऐसे में मजबूरी में सड़क के किनारे वाहन खड़ा करना पड़ता है। पुलिस अधिकारियों ने समझाकर कराया शांत हंगामे की सूचना मिलने के बाद पुलिस अधिकारी और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने दुकानदार को समझाया और सड़क से हटने के लिए कहा। पुलिस ने स्पष्ट किया कि मुख्य सड़क पर नो-पार्किंग में वाहन खड़ा करने से यातायात प्रभावित होता है, इसलिए बाइक का चालान काटा गया। काफी मशक्कत के बाद सामान्य हुआ ट्रैफिक दुकानदार के हंगामे और काफिला रुकने के कारण सड़क पर कुछ देर तक स्थिति असामान्य रही। पुलिस की समझाइश के बाद दुकानदार शांत हुआ, जिसके बाद यातायात सामान्य कराया जा सका। घटना के बाद बाजार में पार्किंग व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *