![]()
नवादा में कांग्रेस कमेटी ने सोमवार, 28 सितंबर 2026 को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के फैसलों और मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष प्रभाकर झा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शहर में विरोध मार्च निकाला। कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी बांधकर “वोट चोर, गद्दी छोड़” के नारे लगाए और मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका। प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपकर ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने और कार्रवाई की मांग की गई। प्रभाकर झा ने आरोप लगाया कि मतदाता सूचियों में अनियमितताएं निष्पक्ष चुनाव के लिए चिंता का विषय हैं। उन्होंने राहुल गांधी के “वोट चोरी” के आरोपों का जिक्र किया, जो चुनाव आयोग के भीतर दर्ज आपत्तियों के बाद और गंभीर हो गए हैं। झा ने दिसंबर 2023 के चुनाव आयुक्तों से संबंधित कानून का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इसमें दी गई कानूनी सुरक्षा का इस्तेमाल जवाबदेही से बचने के लिए किया गया है।
Source link
नवादा में मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका गया:नवादा में कांग्रेस का प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त पर लगाए आरोप
