![]()
सीतामढ़ी में तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर NDA नेताओं और कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में NDA प्रत्याशी अभिषेक झा को चुनाव जिताने का संकल्प लिया गया। अभिषेक झा 5 अक्टूबर को नामांकन करेंगे। बैठक में नेताओं ने कहा कि उन्हें स्नातक मतदाताओं का समर्थन मिल रहा है। अभिषेक झा ने कहा कि पिछली बार चुनाव में हार के बाद भी उन्होंने करीब 22 महीनों तक स्नातक मतदाताओं, शिक्षकों और युवाओं के मुद्दों को लेकर लगातार काम किया। उन्होंने कहा कि इसी आधार पर वह फिर से मतदाताओं के बीच जा रहे हैं। ब्रजवासी के आरोप पर झा का पलटवार बैठक में बंसीधर ब्रजवासी ने JDU पर पिछड़ा और अतिपिछड़ा समाज से आने वाले MLC को पसंद नहीं करने का आरोप लगाया। इस पर अभिषेक झा ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली NDA सरकार ने पिछड़ा और अतिपिछड़ा समाज के लिए सबसे ज्यादा काम किया है। उन्होंने बंसीधर ब्रजवासी को अपना “बड़ा भाई” बताया। ब्रजवासी ने तत्कालीन MLC देवेश चंद्र ठाकुर पर फर्जी वोटर बनवाने का आरोप भी लगाया। इस पर अभिषेक झा ने कहा कि इस तरह का आरोप सीतामढ़ी के लोगों का अपमान है। फर्जी वोटर मिले तो आयोग से शिकायत की चुनौती NDA नेताओं ने कहा कि यदि बंसीधर ब्रजवासी को कोई फर्जी वोटर मिलता है तो उन्हें तत्काल चुनाव आयोग से शिकायत करनी चाहिए। नेताओं ने आरोपों के बजाय चुनाव आयोग के समक्ष प्रमाण रखने की बात कही। विधायक बोले- ‘कोई नहीं है टक्कर में’ बैठक में विधायक पंकज मिश्रा ने अभिषेक झा की जीत का भरोसा जताते हुए कहा, “कोई नहीं है टक्कर में, क्यों पड़े हो चक्कर में।” उन्होंने कहा कि NDA प्रत्याशी की शानदार जीत होगी।
Source link
अभिषेक झा की जीत का संकल्प, 5 को करेंगे नामांकन:सीतामढ़ी-तिरहुत स्नातक चुनाव को बैठक, पंकज मिश्रा बोले-'कोई नहीं टक्कर में'
