![]()
अररिया में कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। जिले में 23 अक्टूबर को मतदान कराया जाएगा। चुनाव में कुल 9,167 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। सहायक निर्वाची पदाधिकारी विनोद दूहन ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को चुनाव कार्यक्रम और आदर्श आचार संहिता की जानकारी दी। सुबह 8 से शाम 4 बजे तक होगा मतदान निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 23 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा। नामांकन की अंतिम तारीख 6 अक्टूबर है। 7 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी, जबकि 9 अक्टूबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। जिले में बनाए गए 11 मतदान केंद्र अररिया जिले में सरकारी कार्यालयों में कुल 11 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 7,202 पुरुष और 1,965 महिला मतदाता शामिल हैं। चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही जिले में आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गई है। रैली-सभा के लिए सिंगल विंडो सेंटर चुनावी गतिविधियों के लिए जिला स्तर पर सिंगल विंडो सेंटर बनाया गया है। वाहन, सभा, रैली समेत अन्य कार्यक्रमों के लिए यहीं से अनुमति लेनी होगी। लाउडस्पीकर के इस्तेमाल की अनुमति अनुमंडल पदाधिकारी देंगे। 27 अक्टूबर को पूर्णिया में मतगणना मतदान के बाद 27 अक्टूबर को मतगणना होगी। अररिया के मतों की गिनती पूर्णिया में कराई जाएगी। अधिकारियों ने सभी राजनीतिक दलों और प्रत्याशियों से चुनाव आयोग के निर्धारित नियमों और आचार संहिता का पालन करने की अपील की है।
Source link
अररिया-23 अक्टूबर को 9,167 मतदाता करेंगे मतदान:कोसी स्नातक निर्वाचन-6 तक नामांकन, 27 अक्टूबर को पूर्णिया में होगी मतगणना
