Headlines

कैमूर में ‘जनता का दरबार’, 62 आवेदन मिले:आवास योजना में पात्रों को तत्काल लाभ देने और अपात्रों को कारण बताने का आदेश




कैमूर समाहरणालय में सोमवार को डीएम की अध्यक्षता में ‘जनता का दरबार’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें आम लोगों की समस्याएं सीधे सुनी गईं और उनके त्वरित समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए। कार्यक्रम में कुल 62 आवेदन प्राप्त हुए। आवास योजना के मामलों पर विशेष निर्देश डीएम ने सभी मामलों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार तय समय-सीमा में शिकायतों का निपटारा करने का निर्देश दिया। आवास योजना के पात्र लाभुकों को तत्काल योजना का लाभ देने तथा अपात्र पाए जाने पर उन्हें इसकी स्पष्ट वजह बताने को कहा गया। जिला से पंचायत स्तर तक सुनी गईं शिकायतें जन-संवाद कार्यक्रम जिला मुख्यालय के साथ-साथ प्रखंड और पंचायत स्तर पर भी आयोजित किया गया। जिला स्तर पर 18 अधिकारियों ने 46 नागरिकों की समस्याएं सुनीं। वहीं, 11 प्रखंडों में 16 अधिकारियों ने 40 नागरिकों और पंचायत स्तर पर 9 अधिकारियों ने 94 नागरिकों की शिकायतें सुनीं। स्थानीय स्तर पर समाधान पर जोर जिला प्रशासन का यह अभियान लोगों तक सीधे प्रशासन की पहुंच सुनिश्चित करने और स्थानीय स्तर पर समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। नोडल अधिकारी ने बताया कि कार्यक्रम से लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन में मदद मिलेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *