Headlines

साइबर ठगी के 50 हजार रुपये पुलिस ने कराए वापस:किशनगंज-बैंक खातों को ट्रेस कर राशि कराई गई होल्ड; पीड़ित को चेक सौंपा




किशनगंज में साइबर ठगी के शिकार एक व्यक्ति को पुलिस ने राहत दिलाते हुए 50 हजार रुपये की पूरी राशि वापस करा दी। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर साइबर थाना की टीम ने तकनीकी जांच के जरिए ठगी की रकम को ट्रेस कर उसे होल्ड कराया और कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पीड़ित को राशि वापस दिलाई। ठगों के झांसे में गंवाए थे 50 हजार मामला साइबर थाना कांड संख्या 5/25 से जुड़ा है। कोचाधामन थाना क्षेत्र के सहनगांव निवासी जहांगीर आलम, पिता नजिम अनवर, साइबर ठगों के झांसे में आकर 50 हजार रुपये गंवा बैठे थे। ठगी के बाद उन्होंने तत्काल साइबर थाना किशनगंज में शिकायत दर्ज कराई। बैंक खातों को ट्रेस कर रकम कराई होल्ड शिकायत मिलते ही साइबर थाना की टीम ने तकनीकी अनुसंधान शुरू किया। पुलिस ने ठगी की रकम जिन बैंक खातों में पहुंची थी, उन्हें ट्रेस किया और संबंधित खातों में राशि होल्ड कराई। इसके बाद कानूनी प्रक्रिया के तहत रकम वापस कराने की कार्रवाई की गई। पीड़ित को सौंपा गया 50 हजार का चेक सोमवार शाम साइबर थाना परिसर में पुलिस पदाधिकारियों ने जहांगीर आलम को 50 हजार रुपये की बरामद राशि का चेक सौंपा। रकम वापस मिलने पर पीड़ित ने किशनगंज पुलिस के प्रति आभार जताया। 1930 पर तुरंत करें शिकायत पुलिस ने लोगों से अपील की है कि साइबर ठगी होने पर घबराएं नहीं और तुरंत 1930 हेल्पलाइन नंबर या नजदीकी साइबर थाने में शिकायत करें। पुलिस के अनुसार, समय पर शिकायत मिलने से ठगी की रकम को ट्रेस कर होल्ड कराने और वापस दिलाने की संभावना बढ़ जाती है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *