Headlines

किशनगंज मे नशे को ना, जिंदगी को हां:बच्चों ने ली नशा मुक्त बिहार की शपथ, उत्पाद विभाग ने चलाया अभियान




किशनगंज के पुराना खगड़ा स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में शुक्रवार को उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग की ओर से नशा मुक्ति जागरूकता अभियान चलाया गया। उत्पाद निरीक्षक मोहम्मद हैदर अली के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान में छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्परिणामों की जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें नशे से दूर रहने और दूसरों को भी जागरूक करने की शपथ दिलाई गई। नशे से स्वास्थ्य और परिवार पर पड़ता है बुरा असर अभियान के दौरान उत्पाद विभाग के अधिकारियों ने बताया कि नशे की लत से व्यक्ति का शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य प्रभावित होता है। इसका असर केवल व्यक्ति तक सीमित नहीं रहता, बल्कि उसके परिवार और पूरे समाज को भी नुकसान पहुंचता है। अधिकारियों ने बच्चों से खुद नशे से दूर रहने और अपने आसपास के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करने की अपील की। नशा मुक्त बिहार बनाने की दिलाई शपथ कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं को नशे का सेवन नहीं करने और दूसरों को भी इससे दूर रहने के लिए प्रेरित करने की शपथ दिलाई गई। बच्चों से नशा मुक्त बिहार के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने और जागरूकता का संदेश अपने परिवार व समाज तक पहुंचाने को कहा गया। नई पीढ़ी को जागरूक करना जरूरी उत्पाद निरीक्षक मोहम्मद हैदर अली ने कहा कि नशा मुक्त समाज बनाने के लिए बच्चों और युवाओं को जागरूक करना जरूरी है। ऐसे अभियानों के माध्यम से नई पीढ़ी को नशे के नुकसान बताए जा रहे हैं, ताकि वे भविष्य में इससे दूर रहें और स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान दें। इस मौके पर अवर निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह, सहायक अवर निरीक्षक सत्येंद्र कुमार सिंह, प्रधानाध्यापक मोहम्मद नसीम अख्तर सहित विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *