Headlines

DIG ऑफिस के सामने सड़क पर बहा सीवरेज का पानी:मुजफ्फरपुर को स्मार्ट सिटी में शामिल हुए करीब 10 साल, दुर्गंध से परेशान हुए लोग




मुजफ्फरपुर में स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत सीवरेज सिस्टम विकसित करने पर करीब 322 करोड़ रुपए खर्च किए गए, लेकिन शहर की बुनियादी सुविधाओं की स्थिति अब भी सवालों के घेरे में है। गुरुवार को इसकी तस्वीर समाहरणालय परिसर में देखने को मिली। डीआईजी कार्यालय के ठीक बगल में सड़क पर आधे घंटे से अधिक समय तक सीवरेज का गंदा पानी बहता रहा। यह जगह डीएम कार्यालय से महज 100 मीटर की दूरी पर है। गंदे पानी के सड़क पर फैलने से पूरे इलाके में दुर्गंध फैल गई और वहां आने-जाने वाले लोगों को परेशानी हुई। वीवीआईपी इलाके में भी सीवरेज की समस्या मुजफ्फरपुर को 23 जून 2017 को स्मार्ट सिटी परियोजना के लिए चयनित किया गया था। इसके बाद शहर में सीवरेज सिस्टम विकसित करने के लिए करीब 322 करोड़ रुपए खर्च किए गए। इसके बावजूद समाहरणालय जैसे महत्वपूर्ण प्रशासनिक परिसर में सीवरेज का पानी सड़क पर बहना परियोजना के क्रियान्वयन और व्यवस्था की निगरानी पर सवाल खड़े करता है। जिस इलाके में डीएम और डीआईजी जैसे अधिकारियों के कार्यालय हैं, वहां आधे घंटे से अधिक समय तक गंदा पानी सड़क पर बहता रहा। इससे आसपास के लोगों और समाहरणालय में काम से आने वाले लोगों को परेशानी हुई। बोले- शहर के सबसे वीवीआईपी इलाके का यह हाल समाहरणालय में अपने काम से पहुंचे कांटी निवासी मिट्ठू पांडे ने कहा कि इस तरह की स्थिति से स्मार्ट सिटी के काम की गुणवत्ता का अंदाजा लगाया जा सकता है। यह शहर का सबसे वीवीआईपी इलाका है। यहां डीआईजी और डीएम जैसे बड़े अधिकारियों के कार्यालय हैं। इसके बावजूद आधे घंटे से अधिक समय तक सड़क पर सीवरेज का गंदा पानी बहता रहा। इससे निकलने वाली तेज दुर्गंध के कारण लोगों को काफी परेशानी हुई। गुणवत्ता और रखरखाव पर उठे सवाल करोड़ों रुपए खर्च होने के बावजूद प्रशासनिक परिसर में सीवरेज का पानी सड़क पर बहना व्यवस्था की गुणवत्ता, रखरखाव और निगरानी पर सवाल खड़े करता है। अब देखना होगा कि नगर निगम और संबंधित विभाग इस समस्या को दूर करने के लिए क्या कदम उठाते हैं और शहर की सीवरेज व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए कब तक ठोस कार्रवाई होती है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *