Headlines

ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत:मां-बेटा शादी समारोह में शामिल होने निकले थे, मां गंभीर




नवादा जिले के रजौली थाना क्षेत्र में छपरा मोड़ के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गईं। मृतक की पहचान बसंत सिंह के बेटे विक्की कुमार (25) के रूप में हुई है। घायल महिला को बेहतर इलाज के लिए पावापुरी मेडिकल अस्पताल रेफर किया गया है। उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। शादी के निमंत्रण में शामिल होने जा रहे थे मां-बेटे मिली जानकारी के अनुसार, विक्की कुमार अपनी मां के साथ बाइक से हरदिया जा रहे थे। उन्हें शादी के निमंत्रण में शामिल होना था। बाइक विक्की चला रहे थे, जबकि उनकी मां पीछे बैठी थीं। इसी दौरान छपरा मोड़ के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने पीछे से बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। मौके पर ही युवक की मौत, मां गंभीर रूप से घायल टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि विक्की कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, उनकी मां सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया गया। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए पावापुरी रेफर कर दिया। कुछ देर पहले इसी जगह बच्चे की भी गई थी जान बताया जा रहा है कि इसी स्थान पर कुछ देर पहले भी सड़क हादसा हुआ था। उस दुर्घटना में एक बच्चे की मौत हो गई थी, जबकि पांच लोग घायल हुए थे। रामाशीष कुमार ने बताया कि पहले हादसे के कुछ ही समय बाद सड़क के दूसरी तरफ यह दूसरी दुर्घटना हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा घटना की सूचना मिलने के बाद रजौली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, नवादा भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच और आगे की कार्रवाई में जुटी है। एक ही स्थान पर लगातार दो सड़क हादसों में दो लोगों की मौत ने सुरक्षा व्यवस्था और तेज रफ्तार वाहनों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना के बाद मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *