Headlines

द मौर्यन रेस्टोरेंट में तोड़फोड़, 2 गिरफ्तार:CCTV फुटेज से हुई पहचान, अन्य आरोपियों की तलाश जारी




मधुबनी के सकरी थाना क्षेत्र में एनएच-27 किनारे नवादा स्थित द मौर्यन रेस्टोरेंट में दोबारा तोड़फोड़ और मारपीट के मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के घर से घटना में इस्तेमाल सामान भी जब्त किया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान पंडौल थाना क्षेत्र के मेघौल पंचायत के बटुरी निवासी राहुल कुमार यादव और राजा यादव के रूप में हुई है। केस सुलझाने का दबाव बना रहे थे आरोपी SSP योगेंद्र कुमार ने गुरुवार को प्रेस वार्ता में बताया कि 23 अक्टूबर को कुछ लोगों ने रेस्टोरेंट संचालक, मैनेजर और कर्मचारियों के साथ मारपीट की थी। इस मामले में 25 अक्टूबर को सकरी थाने में कांड संख्या 279/26 दर्ज की गई थी। एसएसपी के अनुसार, केस दर्ज होने के बाद आरोपित रेस्टोरेंट संचालक पर मामला सुलझाने का दबाव बना रहे थे। साथ ही उन्हें धमकियां भी दी जा रही थीं। 17 नवंबर की रात मास्क पहनकर पहुंचे थे बदमाश इसी विवाद के बीच 17 नवंबर की रात पहले मामले के आरोपित मास्क पहनकर रेस्टोरेंट में घुसे और तोड़फोड़ की। घटना के बाद संचालक के आवेदन पर सकरी थाने में कांड संख्या 297/26 दर्ज की गई। आपसी रंजिश में रेस्टोरेंट में घुसकर किया तोड़फोड़ मिली जानकारी के अनुसार आरोपी पहले भी 23 अक्टूबर को रेस्टोरेंट में तोड़फोड़ किया था। उसके बाद फिर रेस्टोरेंट मालिक के घर पर भी मारपीट किया। करीब 25 दिन बाद फिर से गिरफ्तार आरोपी रेस्टोरेंट पहुंचकर तोड़फोड़ शुरू कर दिया। वही इस मामले में पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज से हुई आरोपितों की पहचान दूसरी घटना के बाद एसएसपी ने विशेष टीम गठित की। सदर एसडीपीओ वन अमित कुमार और सकरी थानाध्यक्ष मनोज कुमार के नेतृत्व में टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। तकनीकी जांच, सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के आधार पर आरोपितों की पहचान की गई। इसके बाद पुलिस ने पंडौल थाना क्षेत्र के बटुरी गांव में छापेमारी कर राहुल कुमार यादव और राजा यादव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके घर से घटना में इस्तेमाल सामान भी जब्त किया है। अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी एसएसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि घटना में शामिल अन्य आरोपितों की भी पहचान कर ली गई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। गिरफ्तार दोनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *