![]()
अररिया के फूल कुमार टोला में बुधवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार 30 वर्षीय कृष्ण कुमार चौहान की मौत हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोग उन्हें सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। कृष्ण कुमार रामपुर कोदरकट्टी पंचायत के वार्ड संख्या-13 के निवासी थे। वह घर से बाइक लेकर कमलदहा बाजार मटन खरीदने गए थे। लौटने के दौरान वार्ड संख्या-2 के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। अस्पताल पहुंचने से पहले बिगड़ी हालत टक्कर के बाद कृष्ण कुमार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सदर अस्पताल अररिया पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके। अज्ञात वाहन की पहचान में जुटी पुलिस सूचना मिलने पर स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया। पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान करने और हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
Source link
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत:मटन खरीदकर लौट रहे था, अररिया के फूल कुमार टोला में हादसा
