Headlines

JNU Vice Chancellor Recruitment | Delhi Education Ministry Invites Applications


  • Hindi News
  • National
  • JNU Vice Chancellor Recruitment | Delhi Education Ministry Invites Applications

4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शिक्षा मंत्रालय ने सोमवार को जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) के अगले कुलपति की नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह कदम मौजूदा कुलपति शांतिश्री धूलिपुडी पंडित का कार्यकाल अगले साल फरवरी में समाप्त होने से पहले उठाया गया है।

आवेदकों का प्रतिष्ठित शिक्षाविद होना जरूरी है। उनके पास किसी विश्वविद्यालय में प्रोफेसर के रूप में कम से कम 10 साल का अनुभव, किसी प्रतिष्ठित शोध, शैक्षणिक प्रशासनिक संगठन में 10 साल का अनुभव होना चाहिए।

आज की बाकी बड़ी खबरें…

त्र्यंबकेश्वर देवस्थान: 74 साल बाद 30 एकड़ वापस

महाराष्ट्र के नाशिक स्थित त्र्यंबकेश्वर देवस्थान की करोड़ों रुपए की 30 एकड़ जमीन 74 साल बाद ट्रस्ट को वापस मिली है। 1952 में अडसरे परिवार ने खुद को गलत तरीके से काश्तकार दर्ज कराया था। अधिकारियों ने बिना जांच इसे मान लिया, जबकि पुराने ट्रस्टियों ने जमीन वापस लेने की कोशिश नहीं की। एक वरिष्ठ वकील की कानूनी लड़ाई के बाद 90 दिनों में यह रिकॉर्ड रद्द हुआ।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

    OpenBuk Bharat (ओपनबुक भारत) आपका भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है। हम राष्ट्रीय, प्रादेशिक (बिहार), वाणिज्य, और मनोरंजन जगत की हर बड़ी खबर निष्पक्षता और सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।