Headlines

IP गुप्ता बोले-सहयोगी दलों को कमजोर करना चाहती है पार्टी:निशांत को डिप्टी CM नहीं बनाएगी BJP, सम्राट चौधरी को 20-25 MLA साथ रखने की सलाह




सहरसा के विधायक और इंडियन इंक्लूसिव पार्टी (आईआईपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंद्रजीत प्रसाद गुप्ता उर्फ आईपी गुप्ता ने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा को न दोस्त पसंद है, न दुश्मन। वह दोनों को खत्म करना चाहती है। उनके मुताबिक, भाजपा सहयोगी दलों को कमजोर करने की रणनीति पर काम कर रही है। निशांत कुमार को डिप्टी सीएम बनाने पर कही यह बात जदयू में निशांत कुमार को उपमुख्यमंत्री बनाए जाने की चर्चा पर आईपी गुप्ता ने कहा कि भाजपा उन्हें कभी उपमुख्यमंत्री नहीं बनाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव चाहें तो निशांत कुमार को बिहार का मुख्यमंत्री बनवा सकते हैं। सम्राट चौधरी को 20-25 विधायक साथ रखने की सलाह मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को सलाह देते हुए आईपी गुप्ता ने कहा कि भाजपा ने उन्हें मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठाकर भीतरघात की स्थिति पैदा कर दी है। उन्होंने सम्राट चौधरी से भाजपा के भीतर चल रही साजिश को समझने और 20-25 विधायकों को साथ लेने को कहा। आईपी गुप्ता ने कहा कि सम्राट चौधरी जदयू और महागठबंधन के घटक दलों के सहयोग से अपनी सरकार बचाएं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के कुछ नेता सम्राट चौधरी को बदनाम करने में लगे हैं। जदयू के 2 एमएलसी के भाजपा में जाने पर उठाए सवाल जदयू के दो विधान पार्षदों के भाजपा में शामिल होने पर भी आईपी गुप्ता ने निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में एमएलसी चुनाव के दौरान भाजपा ने जदयू के साथ भीतरघात किया। उनके मुताबिक, जदयू के दो विधान पार्षद रातोंरात भाजपा की सदस्यता लेने पहुंच गए। उन्होंने कहा कि जदयू इस पूरे घटनाक्रम को समझ रहा है। विधान परिषद के सभापति की भूमिका पर सवाल उठाते हुए आईपी गुप्ता ने कहा कि दल बदलने वाले दोनों विधान पार्षदों की सदस्यता किस आधार पर बरकरार रहेगी, यह बड़ा सवाल है। उन्होंने जदयू के वरिष्ठ नेताओं से कहा कि संविधान की रक्षा और राजनीतिक जवाबदेही के लिए दोनों नेताओं को विधान परिषद की सदस्यता का लाभ नहीं मिलने देना चाहिए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *