जम्मू2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

पुलिस और सुरक्षा बलों ने संयुक्त रूप से बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया है।
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में दो स्पेशल पुलिस ऑफिसर (SPO) लापता हो गए हैं। दोनों किश्तवाड़ के दूरदराज इलाके दच्छन-मरवाह में आर्मी पेट्रोलिंग टीम के साथ थे। वे ढेरना पोस्ट की ओर जा रहे थे, तभी लापता हो गए।
सूत्रों ने दैनिक भास्कर को बताया कि दिन में इलाके में गोलियां चलने की आवाजें भी सुनाई दी थीं। दोनों के मोबाइल फोन पहले चालू थे, लेकिन बाद में स्विच ऑफ हो गए।
घटना के बाद पुलिस और सुरक्षा बलों ने संयुक्त रूप से बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया है। लापता जवानों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।
———–
ये खबर भी पढ़ें…
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकी हमला, 3 CRPF जवान घायल:घटना का CCTV फुटेज आया

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर बाइक सवार अज्ञात हमलावरों ने CRPF के अखरान कैंप में नाका ड्यूटी पर तैनात जवानों पर फायरिंग कर दी। आतंकी हमले का CCTV फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें हमलावर 15 सेकेंड के अंदर करीब 30 राउंड फायरिंग करते नजर आ रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें…

