![]()
छठ पर भागलपुर स्टेशन की सुरक्षा बढ़ाई, स्निफर डॉग से लावारिस सामान की जांच 2. छठ की भीड़ को लेकर रेलवे अलर्ट, स्टेशन से ट्रेनों तक सुरक्षा जांच तेज 3. भागलपुर स्टेशन पर रेल SP ने लिया सुरक्षा का जायजा, स्निफर डॉग से संदिग्ध सामान की जांच 4. छठ पर यात्रियों की सुरक्षा के लिए RPF-GRP का संयुक्त अभियान, स्टेशन पर सघन जांच 5. प्लेटफॉर्म से ट्रेनों तक निगरानी, छठ को लेकर भागलपुर स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था सख्त
छठ पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए भागलपुर रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा जांच तेज कर दी गई है। रेल एसपी विद्यासागर, रेल डीएसपी जमालपुर और आरपीएफ इंस्पेक्टर ने स्टेशन का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने प्लेटफॉर्म, यात्री प्रतीक्षालय, प्रवेश-निकास द्वार और अन्य संवेदनशील जगहों का जायजा लिया। ड्यूटी पर तैनात जवानों को संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और हर सूचना को गंभीरता से लेने के निर्देश दिए गए। छठ के दौरान सुरक्षा के लिए आरपीएफ और जीआरपी ने संयुक्त अभियान शुरू किया है। स्टेशन पर एंटी-सबोटाज जांच के तहत स्निफर डॉग की मदद से लावारिस सामान और संदिग्ध वस्तुओं की जांच की जा रही है। ट्रेनों में भी यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए निगरानी रखी जा रही है। फायरिंग और छिनतई की घटनाओं के बाद विशेष नजर
भागलपुर में हाल के दिनों में हुई आपराधिक घटनाओं, खासकर छिनतई और गोलीबारी की घटनाओं को देखते हुए रेल पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। इस मामले में अब तक दो आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि फरार तीन अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का प्रयास है कि सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाए। स्टेशनों पर निगरानी रखी जा रही है
रेल एसपी विद्यासागर ने कहा कि छठ महापर्व को देखते हुए आरपीएफ और जीआरपी संयुक्त रूप से रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में यात्रियों की सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम कर रही है। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर एंटी सबोटेज जांच और स्निफर डॉग की मदद से लगातार तलाशी ली जा रही है। भागलपुर में हालिया आपराधिक घटनाओं को लेकर भी पुलिस विशेष रूप से सतर्क है।
Source link
