Headlines

बेतिया में 10 दिन में 123 खाद दुकानों की जांच:15 में गड़बड़ी मिली; 14 दुकानें निलंबित, एक से जवाब मांगा; जमाखोरी रोकने के लिए छापेमारी




पश्चिम चंपारण में रबी फसल की बुआई के बीच खाद की कालाबाजारी, जमाखोरी और तस्करी रोकने के लिए कृषि विभाग ने छापेमारी की। 10 दिनों में जिले की 123 उर्वरक दुकानों की जांच की गई। इनमें 15 दुकानों में गड़बड़ी मिली। विभाग ने 14 दुकानों को निलंबित कर दिया, जबकि एक दुकानदार से जवाब मांगा है। 1 से 10 नवंबर तक चला जांच अभियान विभाग ने रबी 2026 अभियान के तहत 1 से 10 नवंबर तक जिले के अलग-अलग प्रखंडों में छापेमारी की। इस दौरान दुकानों के स्टॉक, खाद वितरण और बिक्री से जुड़ी व्यवस्थाओं की जांच की गई। जिला कृषि विभाग ने कृषि समन्वयकों, प्रखंड और अनुमंडल कृषि पदाधिकारियों के साथ जिला स्तरीय कृषि निरीक्षकों को खाद की उपलब्धता और वितरण पर नजर रखने का निर्देश दिया है। जमाखोरी, कालाबाजारी, तस्करी या वितरण में गड़बड़ी मिलने पर संबंधित दुकान के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा गया है। यूरिया और डीएपी का पर्याप्त भंडार जिला कृषि पदाधिकारी ने बताया कि जिले में यूरिया, डीएपी सहित सभी प्रमुख उर्वरकों का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है। किसानों को खाद की कमी को लेकर परेशान होने की जरूरत नहीं है। उन्होंने किसानों से रबी फसलों की जरूरत के अनुसार ही यूरिया इस्तेमाल करने और अनावश्यक रूप से खाद का भंडारण नहीं करने की अपील की। उन्होंने डीएपी के विकल्प के रूप में टीएसपी, एसएसपी और एनपीके (20:20:0:23 तथा 32:32:16) के संतुलित उपयोग की सलाह दी। शिकायत के लिए नियंत्रण कक्ष गठित उर्वरकों की उपलब्धता और वितरण से जुड़ी शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए जिला, अनुमंडल और प्रखंड स्तर पर नियंत्रण कक्ष बनाए गए हैं। प्रशासन ने कहा है कि किसानों के हितों से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ छापेमारी और कार्रवाई जारी रहेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *