Headlines

मुजफ्फरपुर में हथियार के साथ 2 बदमाश गिरफ्तार:एक नाबालिग को भी पकड़ा, किसी वारदात की साजिश रच रहे थे




मुजफ्फरपुर में आपराधिक घटना को अंजाम देने की साजिश रचते 2 अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसके अलावा एक नाबालिग को भी पकड़ा है। इनके पास से एक लोडेड देसी पिस्टल, 4 कारतूस, चोरी की बाइक, 2 मोबाइल और लूट के 4 हजार रुपए बरामद किए गए हैं। मामला औराई के रतवारा पुल के पास की है। हथियार से लैस अपराधी जुटे थे, पुलिस को देखकर फरार ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर ने गुरुवार को पीसी में बताया कि 11 नवंबर को औराई थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि रतवारा पुल के पास 6-7 अपराधी अवैध हथियारों से लैस होकर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए जुटे हैं। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस वाहन देखते ही सभी भागने लगे। पुलिस बल ने घेराबंदी कर एक बाइक के साथ तीन लोगों को हिरासत में लिया। जांच और पूछताछ में दो की गिरफ्तारी हुई, जबकि एक विधि-विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया गया।
डिलीवरी बॉय से लूट में इस्तेमाल हुई थी बरामद पिस्टल पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार निकेत कुमार ने 10 नवंबर को मकसदपुर बाजार के पास एक्सप्रेसबीज के डिलीवरी बॉय से हथियार के बल पर नगदी और मोबाइल लूटी थी। जिसमें उसने अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। उसने पूछताछ में बताया कि लूट की वारदात में इसी पिस्टल का इस्तेमाल किया गया था। पुलिस ने बरामद 4 हजार रुपए को भी उसी लूट की राशि का हिस्सा बताया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान निकेत कुमार और विकास कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, गिरोह में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। मामले में औराई थाना में मामला दर्ज हुआ है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *