![]()
गयाजी में दिवाली की रात पटाखों की चिंगारी ने 30 लोगों को अस्पताल पहुंचा दिया। किसी का हाथ झुलस गया तो किसी के चेहरे पर पटाखों से चोट आई। इनमें 7 लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एएनएमएमसीएच) रेफर करना पड़ा। दीपावली की शाम से लेकर सोमवार की सुबह तक जय प्रकाश नारायण (जेपीएन) सदर अस्पताल की इमरजेंसी में कुल 80 मरीज पहुंचे। इनमें 30 लोग आतिशबाजी के दौरान झुलसकर घायल हुए। लगातार दो दिनों तक दिवाली का जश्न कई घरों को परेशानी और तनाव में डाल दिया। ज्यादातर के हाथ और चेहरे पर चोट अस्पताल आए अधिकांश घायलों के हाथ और चेहरे प्रभावित थे। चिकित्सकों ने इमरजेंसी में सभी का प्राथमिक उपचार किया। 7 मरीजों की स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया। रातभर स्वास्थ्यकर्मियों को घायलों के उपचार में जुटना पड़ा। अलर्ट मोड में रही अस्पताल की इमरजेंसी
दीपावली पर पटाखों से जलने और अन्य दुर्घटनाओं की आशंका को देखते हुए जेपीएन सदर अस्पताल में पहले से ही विशेष तैयारी की गई थी। इमरजेंसी में चिकित्सकों और स्टाफ नर्सों की अतिरिक्त तैनाती की गई थी। स्वास्थ्यकर्मियों को अलर्ट रखा गया था। ताकि हादसे के बाद अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को तत्काल उपचार मिल सके। सिविल सर्जन ने रातभर रखी नजर जेपीएन अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. संजय कुमार सिंह ने बताया कि दीपावली को लेकर इमरजेंसी में चिकित्सकों और नर्सों की विशेष ड्यूटी लगाई गई थी। पटाखों से झुलसने और दूसरी दुर्घटनाओं के मरीजों के उपचार के लिए व्यवस्था तैयार रखी गई थी। दीपावली की रात सिविल सर्जन डॉ. राजाराम प्रसाद भी स्वास्थ्य व्यवस्था की निगरानी करते रहे। उन्होंने इमरजेंसी में पहुंचने वाले मरीजों और उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी ली।
Source link
गयाजी में पटाखों से झुलसे 30 लोग पहुंचे अस्पताल:किसी का हाथ तो किसी का चेहरा झुलसा, अस्पतालों को रखा गया था अलर्ट
