Headlines

कैमूर में स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार की मौत:बेटे के साथ शादी का कार्ड बांटने जा रहे थे, 25 नवंबर को होनी थी शादी, बेटा भी घायल




कैमूर के दुर्गावती थाना क्षेत्र में कर्णपुरा मोड़ के पास स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार संजय श्रीवास्तव की मौत हो गई। वह बेटे की शादी का निमंत्रण कार्ड बांटने जा रहे थे। बाइक पर उनके साथ बेटा संदीप श्रीवास्तव भी था, जिसे हल्की चोट आई है। संजय श्रीवास्तव सोनहन थाना क्षेत्र के खैरा गांव के रहने वाले थे। उनके बेटे संदीप की शादी 25 नवंबर को तय थी। मंगलवार को पिता-पुत्र रिश्तेदारों और परिचितों को शादी का कार्ड देने डुमरी गांव जा रहे थे। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर इसी दौरान कर्णपुरा मोड़ के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। संजय सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें भभुआ सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा संजय की मौत की खबर मिलने के बाद खैरा गांव स्थित उनके घर में शोक का माहौल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा किया। सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *