![]()
मुजफ्फरपुर के एलएस कॉलेज मैदान में अग्निवीर भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं ने केंद्र सरकार के फैसले पर अलग-अलग राय दी। कुछ ने चार साल के बजाय छह साल सेवा का मौका मिलने को अच्छा बताया। वहीं, कुछ युवाओं का कहना है कि कार्यकाल बढ़ने से नौकरी की चिंता दूर नहीं होगी। उन्होंने अग्निवीरों को सेना में स्थायी नौकरी देने की मांग की। केंद्र सरकार ने अग्निवीर योजना में बदलाव किया है। अब चार साल की सेवा पूरी करने वाले उन 75 प्रतिशत अग्निवीरों को दो साल अतिरिक्त सेवा का मौका मिलेगा, जिन्हें पहले नियमित सेवा में शामिल नहीं किया जाता था। इसके बाद इच्छुक अग्निवीर तय चयन मानकों के आधार पर नियमित सेना में शामिल हो सकेंगे। दूसरी बार भर्ती की तैयारी कर रहे अमन ने फैसले को सही बताया पारू प्रखंड के जयमल डुमरी निवासी अमन कुमार अग्निवीर भर्ती की तैयारी कर रहे हैं। वह लिखित परीक्षा पास कर चुके हैं और जनवरी में होने वाली शारीरिक परीक्षा की तैयारी में जुटे हैं। अमन ने बताया कि यह उनका दूसरा प्रयास है। उन्होंने सरकार के फैसले को सही बताया। अमन ने कहा कि सेना में जाने की इच्छा रखने वाले युवाओं की संख्या काफी ज्यादा है, इसलिए सभी को स्थायी नौकरी देना संभव नहीं है। उनके मुताबिक, चार साल की सेवा भी अच्छा मौका था। अब दो साल बढ़ने से युवाओं को अतिरिक्त समय मिलेगा। अमन ने कहा कि अग्निवीरों को SSC GD और राज्य पुलिस की नौकरियों में भी आरक्षण या अवहासर दिए जा रहे हैं। इसलिए उन्हें सरकार का फैसला सही लगता है। कार्यकाल बढ़ाना अच्छा, लेकिन स्थायी नौकरी जरूरी अग्निवीर भर्ती की तैयारी कर रहे रामा सिंह ने कहा कि दो साल का कार्यकाल बढ़ाना अच्छी बात है। इससे युवाओं में भरोसा बढ़ेगा कि सरकार उनके बारे में सोच रही है। हालांकि, सेना के जवानों को स्थायी नौकरी मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जवान जब सीमा पर देश की रक्षा के लिए जाते हैं तो उनके मन में परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंता नहीं होनी चाहिए। चार या छह साल बाद नौकरी छूटने की आशंका उनके मनोबल को प्रभावित कर सकती है। रामा सिंह ने सवाल उठाया कि जब अग्निवीरों को सेवा के बाद राज्य पुलिस में नौकरी का अवसर मिलेगा तो युवा अपनी स्थायी नौकरी छोड़कर अग्निवीर बनने क्यों आएंगे? उनके अनुसार, अग्निवीरों को स्थायी सेवा का भरोसा देना ज्यादा बेहतर होगा। सचिन बोले- सेना को मिलेंगे अनुभवी जवान वहीं, सचिन कुमार ने कहा कि अग्निवीरों को दो साल का अतिरिक्त समय मिलना बेहतर फैसला है। इससे सेना को अनुभवी जवानों की सेवाएं कुछ और समय तक मिल सकेंगी। उनके अनुसार, सरकार को भी अतिरिक्त समय के लिए प्रशिक्षित जवान मिलेंगे।
Source link
अग्निवीरों की सेवा बढ़ाने पर युवाओं की मिली-जुली राय:कुछ ने फैसले को सही बताया तो किसी ने कहा-6 साल बाद भी नौकरी की चिंता रहेगी
