![]()
पटना पुलिस में बड़े स्तर पर दारोगा और पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया गया है। तबादले में पूर्वी और ग्रामीण इलाके में तैनात अधिकारियों को बदला गया है। 2 साल से अधिक समय से एक ही जगह पर जमे पुलिस पदाधिकारियों को हटाया गया है। जानकारी के अनुसार, पूर्वी इलाके से करीब 82 और ग्रामीण इलाके से 112 पुलिस पदाधिकारियों के नाम तबादले की सूची में शामिल हैं। इस तरह दोनों इलाकों को मिलाकर करीब 194 पदाधिकारियों का तबादला किया गया है।
एक ही थाने या इलाके में तैनात पुलिसकर्मी दूसरी जगह गए लंबे समय से एक ही थाने या इलाके में तैनात पुलिसकर्मियों को दूसरी जगह भेजने का फैसला लिया गया है। इसका उद्देश्य पुलिस व्यवस्था में बदलाव करना और कामकाज को बेहतर बनाना है। तबादले के बाद संबंधित पदाधिकारियों को नई जगह पर जिम्मेदारी संभालनी होगी। इस बड़े फेरबदल से पटना पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है। आने वाले दिनों में इसका असर थानों की व्यवस्था और पुलिसिंग पर भी देखने को मिल सकता है। कौन कहां गए… श्रवण कुमार का अगमकुआं से चित्रगुप्त नगर तबादला किया गया है। नागेन्द्र त्रिपाठी को नदी से बख्तियारपुर भेजा गया है। ज्योति कुमारी को आलमगंज से अगमकुआं भेजा गया है। राजीव रंजन को मसौढ़ी से जक्कनपुर भेजा गया है। रोहित रंजन को रामकृष्णा नगर से कंकड़बाग भेजा गया है। मोहम्मद फॉरमानुल्लाह को फतुहा से बाढ़ भेजा गया है। संजय कुमार मिश्रा को फतुहा से बख्तियारपुर भेजा गया है। नागेन्द्र पासवान को फतुहा से एनटीपीसी भेजा गया है। केतु कुमार को फतुहा से पाचमहला भेजा गया है। ब्रह्मदेव यादव को दीदारगंज से हाथीदह भेजा गया है। इनके अलावा और भी हैं, जिनका तबादला किया गया है।
Source link
पटना में 194 पदाधिकारियों का तबादला:पूर्वी और ग्रामीण इलाके के बदले गए दारोगा, 2 साल से एक ही जगह टीके थे
