Headlines

घर में लगी आग, टीवी-फ्रिज समेत 20 हजार कैश जले:लपटें बुझाने में डेढ़ घंटे लगे, पटाखे की चिंगारी से अगलगी की आशंका




पटना में गुरुवार शाम एक मकान में आग लग गई। घर के अंदर रखा सारा सामान जल गया। मकान मालकिन रोजिना खातून ने कहा कि मैं पड़ोस में गई थी। उस समय कुछ बच्चे घर के आसपास खेल रहे थे। इसी दौरान मुझे सूचना मिली कि घर में आग लग गई है। जबतक मैं पहुंची आग फैल चुकी थी। लपटें इतनी तेज थी कि सामान निकालने का मौका नहीं मिला। घर में टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन, मिक्सर ग्राइंडर, नए कपड़ और करीब 20 हजार नगद जल गए। आग बुझाने में करीब डेढ़ घंटे लगे। रोजिना ने आशंका जताई है कि पटाखे की चिंगारी से आग लगी है। हालांकि अगलगी के स्पष्ट कारण का अभी पता नहीं चला है। घटना बुद्ध मार्ग स्थित कमला नेहरू नगर बस्ती की है। हादसे की कुछ तस्वीरें… संकरी गली होने के कारण परेशानी

पीड़िता के अनुसार उनका मकान काफी संकरी गली में है। दमकल की टीम को अगलगी के बारे में जानकारी नहीं दी गई थी। स्थानीय लोगों के सहयोग से आग बुझाई गई।
करीब डेढ़ लाख रुपए के नुकसान की आशंका रोजिना खातून को करीब डेढ़ लाख रुपए का नुकसान हुआ है। घर में रोजमर्रा के इस्तेमाल की जरूरी चीजों के साथ नए कपड़े और नगदी भी जल गई। घटना से परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *