Headlines

दरभंगा में PAT-2024 के अभ्यर्थियों ने किया प्रदर्शन:लोकभवन के अपर मुख्य सचिव का पुतला फूंका, एक साल से इंटरव्यू-नामांकन का इंतजार




समस्तीपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में युवती की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, युवती की हत्या उसके पड़ोसी और प्रेमी मोहम्मद फैयाज ने अपने सहयोगी टोटो चालक मोहम्मद इरफान के साथ मिलकर की थी। करीब छह महीने पहले फैयाज की शादी हो चुकी थी। इसके बावजूद युवती उस पर शादी करने का दबाव बना रही थी। इसी से परेशान होकर उसने हत्या की साजिश रची। दोनों युवती को टोटो से जूट मिल के पास बांध के सुनसान रास्ते पर ले गए। वहां रॉड से सिर पर कई वार कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला दिखाने के लिए शव को अर्धनग्न अवस्था में झाड़ी के पास छोड़ दिया। पुलिस ने पुरुषोत्तमपुर गांव निवासी मोहम्मद फैयाज, पिता मोहम्मद एकलाख और टोटो चालक मोहम्मद इरफान, पिता मोहम्मद हारुन को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से हत्या में इस्तेमाल टोटो, युवती का बैग, शैक्षणिक प्रमाणपत्र, किताबें, टिफिन और पर्स बरामद किया गया है। पर्स में रखे 1,700 रुपए भी मिले हैं। सदर डीएसपी-2 संजय कुमार ने बताया कि युवती और फैयाज के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध था। फैयाज की शादी होने के बाद भी युवती उस पर शादी करने का दबाव बना रही थी। उसे डर था कि इससे उसका घर-परिवार टूट सकता है। इसी वजह से उसने युवती को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। घर से भागकर शादी करने की तैयारी में थी युवती पुलिस के अनुसार, 29 अक्टूबर की शाम फैयाज अपने सहयोगी इरफान के साथ युवती को लेकर घर से निकला था। युवती शादी करने के इरादे से घर से भाग रही थी। उसने अपने बैग में शैक्षणिक प्रमाणपत्र, किताबें, टिफिन और पर्स में 1,700 रुपए रखे थे। बिरसिंहपुर में युवती फैयाज और इरफान के साथ टोटो पर सवार हुई। इसके बाद दोनों उसे जूट मिल के पास बांध के सुनसान रास्ते पर ले गए। उस समय हल्की बारिश हो रही थी और रास्ते पर लोगों की आवाजाही कम थी। पुलिस के मुताबिक, इसी दौरान फैयाज ने युवती के सिर पर रॉड से कई वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद दोनों ने शव को उठाकर पास की झाड़ी के समीप रख दिया। दुष्कर्म के बाद हत्या दिखाने के लिए शव किया अर्धनग्न पुलिस के मुताबिक, वारदात को दूसरा रूप देने के लिए आरोपियों ने युवती के कपड़े अस्त-व्यस्त कर दिए और शव को अर्धनग्न अवस्था में छोड़ दिया। उनका मकसद पुलिस को पहली नजर में दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला प्रतीत कराना था। सुबह स्थानीय लोगों ने शव देखा तो इलाके में सनसनी फैल गई। शुरुआत में दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई गई थी। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई। लगातार बारिश के कारण घटनास्थल पर खून के स्पष्ट निशान भी नहीं मिले। शव की पहचान होने के बाद पुलिस ने युवती के मोबाइल की कॉल डिटेल और टावर लोकेशन के आधार पर जांच आगे बढ़ाई। कॉल डिटेल और टावर लोकेशन से खुला राज पुलिस को युवती और फैयाज के बीच लंबे समय तक मोबाइल पर बातचीत होने के रिकॉर्ड मिले। घटना वाले दिन भी दोनों के बीच लगातार बातचीत हुई थी। इसके अलावा दोनों के मोबाइल की टावर लोकेशन भी एक ही स्थान पर मिली। इन साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने फैयाज को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसकी निशानदेही पर युवती का बैग, प्रमाणपत्र, किताबें, टिफिन और पर्स बरामद किए गए। पूछताछ में इरफान की संलिप्तता भी सामने आई। हत्या में इस्तेमाल टोटो को भी जब्त कर लिया गया। रिमांड पर लेकर होगी पूछताछ सदर डीएसपी-2 संजय कुमार ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस उन्हें रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी, ताकि हत्या की साजिश और वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटाई जा सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *