Headlines

छठ को लेकर DM-SSP ने घाटों का लिया जायजा:छठ व्रतियों की सुरक्षा और सुविधा में कोई चूक नहीं करने के निर्देश




बेतिया। लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर पश्चिम चंपारण जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। व्रतियों और श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो तथा पर्व शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न हो, इसके लिए प्रशासन अलर्ट मोड में है। इसी क्रम में गुरुवार को डीएम तरनजोत सिंह और एसएसपी कुमार गौतम ने शहर के प्रमुख छठ घाटों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। चार प्रमुख घाटों पर व्यवस्थाओं की समीक्षा डीएम और एसएसपी ने दुर्गाबाग, सागर पोखरा, संत घाट और उतरवारी पोखरा स्थित छठ घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने साफ-सफाई, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा इंतजाम, यातायात प्रबंधन, पेयजल, चेंजिंग रूम और श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध अन्य सुविधाओं की समीक्षा की। संबंधित अधिकारियों को कमियों को चिह्नित कर तय समय सीमा के भीतर सभी जरूरी व्यवस्थाएं पूरी करने का निर्देश दिया। खतरनाक स्थलों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने को कहा डीएम तरनजोत सिंह ने कहा कि छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने घाटों की बेहतर साफ-सफाई, पर्याप्त रोशनी, सुरक्षित पहुंच पथ और मजबूत बैरिकेडिंग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही अधिक गहराई वाले जलक्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने और खतरनाक स्थानों को चिह्नित कर वहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने को कहा। घाटों पर पुलिस बल की होगी तैनाती एसएसपी कुमार गौतम ने पुलिस अधिकारियों को सभी प्रमुख घाटों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने का निर्देश दिया। उन्होंने भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के साथ संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी करने को कहा, ताकि श्रद्धालुओं की आवाजाही सुरक्षित बनी रहे। घाट समितियों से भी लिया फीडबैक निरीक्षण के दौरान डीएम और एसएसपी ने छठ घाट आयोजन समितियों के सदस्यों से बातचीत कर स्थानीय स्तर पर चल रही तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने समितियों से प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर काम करने और महापर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में सहयोग की अपील की। इस दौरान नगर आयुक्त शिवाक्षी दीक्षित, सदर एसडीएम विकास कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी सुजीत कुमार सहित विद्युत विभाग, आपदा प्रबंधन शाखा और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। प्रशासन का प्रयास है कि छठ के दौरान श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलें और सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *