![]()
गया के वजीरगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार को सड़क पर अचानक आई भैंस से टकराकर बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा वजीरगंज-फतेहपुर मुख्य मार्ग पर डाक बाबा से आगे उरी प्रवेश द्वार के सामने हुआ। तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर वजीरगंज से अपने गांव लौट रहे थे। जानकारी के अनुसार, नवादा जिले के मेसकौर थाना क्षेत्र के गोहिला गांव निवासी तीन युवक बाइक से घर जा रहे थे। इसी दौरान अचानक एक भैंस सड़क पर आ गई। बाइक सवार संभल पाते, इससे पहले ही बाइक भैंस से टकरा गई। टक्कर के बाद तीनों सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल पहुंचते ही एक युवक की मौत हादसे की सूचना मिलते ही गश्ती पदाधिकारी सुजीत कुमार मौके पर पहुंचे। इसके बाद एसआई सुख सागर यादव भी घटनास्थल पर पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को वजीरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉक्टर नंदलाल ने धनराज कुमार (पिता तुलसी चौहान) को जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। वहीं, सुजीत कुमार (पिता दारा चौहान) और नीतीश कुमार (पिता नगीना चौहान) का इलाज शुरू किया गया। दोनों का इलाज जारी है। गोहिला गांव में शोक का माहौल हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। घर लौट रहे युवक की मौत से गोहिला गांव में शोक का माहौल है। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए गया भेज दिया है। एसआई सुखसागर यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मृतक के आश्रितों को मुआवजे के प्रावधान के तहत मदद दिलाई जाएगी।
Source link
वजीरगंज-फतेहपुर रोड पर भैंस से टकराई बाइक:3 युवक सड़क पर गिरे, एक की मौत, तीनों एक ही बाइक से घर लौट रहे थे
