Headlines

गया में टिकारी-चंदौती पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा:घर से देसी कट्टा-2 कारतूस मिले, 357 ग्राम गांजा भी जब्त




गया जिले में टिकारी और चंदौती पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक आरोपित के घर से देसी कट्टा, दो जिंदा कारतूस और 357 ग्राम गांजा भी बरामद किया है। गुरुवार को पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दिव्यांजलि जायसवाल ने अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि टिकारी थाना कांड संख्या 423/26 के नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही थी। इसी दौरान दोनों थानों की पुलिस ने चारों को गिरफ्तार किया। बंगाली बिगहा के रहने वाले हैं चारों आरोपित गिरफ्तार आरोपितों की पहचान संजीत कुमार (38), पिता अरविंद पुरी; अजीत कुमार (32), पिता अरविंद पुरी; रोहित कुमार (24), पिता स्वर्गीय दरोगा मांझी; और कुंदन कुमार (24), पिता मुन्नी प्रसाद सोनी के रूप में हुई है। चारों चंदौती थाना क्षेत्र के बंगाली बिगहा गांव के निवासी हैं। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में संजीत कुमार से मिली जानकारी के आधार पर उसके घर की तलाशी ली गई। वहां से देसी कट्टा, दो जिंदा कारतूस और 357 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने सभी सामान जब्त कर लिया है। संजीत पर पहले से दर्ज हैं दो मामले पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार संजीत कुमार का पहले से आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ दो मामले दर्ज हैं। पहला मामला मगध विश्वविद्यालय थाना कांड संख्या 174/25 है, जो 22 जुलाई 2025 को दर्ज हुआ था। इसमें भारतीय न्याय संहिता की धारा 310(2) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। दूसरा मामला मुफस्सिल थाना कांड संख्या 238/26 है, जो 2 मार्च 2026 को दर्ज हुआ था। इसमें भी भारतीय न्याय संहिता की धारा 310(2) के तहत मामला दर्ज है। पुलिस उसके पुराने मामलों और वर्तमान कांड के बीच संभावित संबंधों की जांच कर रही है। संयुक्त टीम ने की छापेमारी इस कार्रवाई में पुलिस उपाधीक्षक रवि प्रकाश (विधि-व्यवस्था, गया), अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुशांत कुमार थायल (टिकारी), चंदौती थानाध्यक्ष अनिल चौधरी और टिकारी थाना के पुलिस अवर निरीक्षक कन्हैया कुमार समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। एसपी ग्रामीण दिव्यांजलि जायसवाल ने बताया कि अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की गई। पूछताछ के बाद मिली जानकारी के आधार पर हथियार और गांजा बरामद किया गया। हथियार और गांजा के स्रोत की जांच पुलिस ने हथियार और गांजा बरामद होने के मामले में भी प्राथमिकी दर्ज की है। अब यह पता लगाया जा रहा है कि ये सामान कहां से लाए गए थे और इनके इस्तेमाल या सप्लाई में अन्य लोगों की क्या भूमिका है। चारों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *