![]()
चौथम थाना क्षेत्र के मध्य बौरने पंचायत के जयप्रभानगर में गुरुवार रात बकरी दबाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई। इसमें उमा देवी के सिर पर चोट लगी। 112 टीम ने उन्हें चौथम सीएचसी पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।
जानकारी के मुताबिक, रात करीब साढ़े आठ बजे बकरी दबाने को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई। इसके बाद लाठी-डंडों से मारपीट शुरू हो गई।
सूचना मिलने पर चौथम पुलिस की 112 टीम मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया। टीम घायल महिला को इलाज के लिए चौथम सीएचसी ले गई। डॉक्टरों ने उनका प्राथमिक उपचार शुरू किया।
चौथम थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही 112 टीम जरूरी कार्रवाई में जुट गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई करेगी।
Source link
बकरी को लेकर दो पक्षों में मारपीट:जयप्रभानगर में महिला के सिर पर चोट लगी, 112 टीम ने अस्पताल पहुंचाया
