Headlines

लौरिया-बगहा सड़क पर 2 बाइकों की भिड़ंत, युवक की मौत:NH-727 पर 2 गंभीर, एनएचआई एंबुलेंस ने पहुंचाया CHC




बेतिया के लौरिया-बगहा मुख्य पथ एनएच-727 पर सिसवनिया धांगड़टोली के समीप सोमवार को तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची एनएचआई की एंबुलेंस से तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लौरिया पहुंचाया गया। देखें, मौके से आई तस्वीरें… इलाज के दौरान एक युवक ने तोड़ा दम सीएचसी में चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल दो युवकों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच, बेतिया रेफर कर दिया गया। घायलों में नगर पंचायत लौरिया के पड़रौन निवासी संजय साह का 25 वर्षीय पुत्र विकास कुमार शामिल है। मृत युवक की अब तक नहीं हुई पहचान हादसे में जान गंवाने वाले युवक की पहचान समाचार लिखे जाने तक नहीं हो सकी थी। पुलिस ने शव को पहचान के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लौरिया में सुरक्षित रखवाया है। पुलिस के अनुसार दोनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच बेतिया भेजा गया है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। दो माह में करीब एक दर्जन मौत का दावा एनएच-727 पर लगातार हो रहे सड़क हादसों से स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों के अनुसार पिछले दो माह में इस मार्ग पर सड़क दुर्घटनाओं में करीब एक दर्जन लोगों की जान जा चुकी है। लोगों का कहना है कि लगातार हादसों को देखते हुए एनएच पर डिवाइडर का निर्माण जरूरी है। डिवाइडर की मांग, प्रशासन से प्रभावी कदम उठाने की अपील स्थानीय लोगों का आरोप है कि लगातार दुर्घटनाओं के बावजूद डिवाइडर निर्माण को लेकर अब तक ठोस पहल नहीं हुई है। इससे लोगों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *