![]()
बेंगलुरु में एक 18 साल के युवक की उसके पिता ने हथौड़े से मारकर और चाकू से हमला कर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी ने अपनी पत्नी को भी मारने की कोशिश की और उसे फ्लैट के एक कमरे में 4 दिन तक बंद रखा। पुलिस के मुताबिक, यह घटना 16 नवंबर की रात की है। घटना बेंगलुरु के पद्मनाभनगर स्थित राघवेंद्र लेआउट के SRRK तुलसी अपार्टमेंट में हुई। यहां दंपती अक्टूबर 2024 से किराए पर रह रहा था। मकान मालिक के मुताबिक, पिछले 6 महीनों से परिवार में अक्सर झगड़े होते थे और पड़ोसी कई बार इसकी शिकायत कर चुके थे। 19 नवंबर को मकान मालिक फ्लैट पर पहुंचा काफी देर घंटी बजाने के बाद भी किसी ने दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद पुलिस को बुलाकर रात 11 बजे ताला खोलने वाले को बुलाकर दरवाजा खोला, फिलहाल आरोपी गिरफ्तार हो चुका है। पत्नी के अफेयर के शक में हुआ था झगड़ा पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक, 44 वर्षीय सुदीप को अपनी पत्नी के किसी दूसरे व्यक्ति के साथ संबंध होने का शक था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। सुदीप पहले निजी बैंकिंग क्षेत्र में काम कर चुका था। सीमा (43) एक इंश्योरेंस कंपनी में काम करती है। सोहम सीमा की पहली शादी से बेटा था और सुदीप उसका दूसरा पति था। मंगलुरु में मेडिकल कॉलेज की छात्रा कॉलेज से किडनैप कर्नाटक के मंगलुरु में दूसरी घटना में मंगलुरु स्थित कनाचुर मेडिकल कॉलेज कैंपस से गुरुवार शाम एक मेडिकल छात्रा को किडनैप किया गया। सोशल मीडिया पर घटना के वीडियो सामने आए हैं, जिसमें कुछ लोग छात्रा को जबरन खींचकर गाड़ी में बैठाते और फिर वहां से ले जाते दिखाई दे रहे हैं। आरोप है कि छात्रा के परिवार के लोग उसे अपने साथ ले गए। छात्रा हिंदू युवक के साथ रिश्ते में थी शुरुआती जानकारी के मुताबिक, छात्रा मुस्लिम थी और वह हिंदू युवक के साथ रिश्ते में थी, जिसका परिवार विरोध कर रहा था। हालांकि, इस मामले में अपहरण के पीछे की वजह और शामिल लोगों की पहचान की पुलिस जांच कर रही है। पुलिस ने केस दर्ज कर छात्रा का पता लगाने की कोशिश शुरू कर दी है। पुलिस कमिश्नर सुधीर कुमार रेड्डी के मुताबिक, छात्रा बालिग है और उसे अपनी मर्जी से रहने और जीवनसाथी चुनने का अधिकार है। किसी बालिग को उसकी इच्छा के खिलाफ ले जाना अपराध है। हालांकि, पुलिस ने अभी रिश्ते और घटना की वजह की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
Source link
बेंगलुरु में पिता ने हथौड़े-चाकू से की बेटे की हत्या:पत्नी को 4 दिन तक बेडरूम में बंद रखा; मेडिकल छात्रा किडनैप, CCTV सामने आया
