7 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

अंक ज्योतिष के अनुसार शुक्रवार, 20 नवंबर का दिन अंक 2, 4 और 9 वालों के लिए लाभदायक रह सकता है। अंक 1 और 7 वाले लोगों को दिन की शुरुआत में सावधानी रखनी होगी, वर्ना नुकसान हो सकता है। जबकि अंक 3, 5, 6 और 8 वालों के लिए दिन मिलाजुला रहने वाला है। बर्थ डेट के मुताबिक, उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा से जानिए आपके लिए शुक्रवार कैसा रह सकता है…
अंक 1 (जिन लोगों का जन्म 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है)
दिन की शुरुआत में कठिनाइयां आ सकती हैं। आलोचना हो सकती है। आय कम और खर्च अधिक रहेंगे। वाहन संबंधी परेशानियां आ सकती हैं। दोपहर से परिस्थितियों में सुधार होगा। सहयोग प्राप्त होगा और आय में बढ़ोतरी के साथ नए काम मिलने के योग हैं। यात्रा सुखद रहेगी और नए संपर्क बनेंगे। शाम को संयम बरतें। गुस्से पर नियंत्रण रखें, अन्यथा विवाद हो सकता है।
प्रोफेशन – कारोबार में वृद्धि होगी। नौकरी में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। नए अवसर मिल सकते हैं और रुके हुए काम आगे बढ़ेंगे। कार्यक्षेत्र में अपनी जिम्मेदारियों को समझदारी से निभाएं।
लव लाइफ – वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। संतान से सुख मिलेगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा। प्रेम संबंधों में भी मधुरता बनी रहेगी।
शुभ अंक – 4, 1, 7, रंग – नीला
क्या करें – गुरु पूजन करें और गुरु मंत्र का जप करें।
अंक 2 (जिन लोगों का जन्म 2, 11, 20 या 29 तारीख को हुआ है)
दिन की शुरुआत अच्छी होगी। कार्यों में सफलता मिलेगी और उसका श्रेय भी मिलेगा। प्रशंसा मिलेगी और कमाई बनी रहेगी। विवादों में जीत मिल सकती है। दोपहर में लापरवाही से बचें। ध्यान भटकने से नुकसान हो सकता है। परिवार का सुख मिलेगा और मित्रों से मुलाकात होगी। शाम का समय अनुकूल रहेगा। यात्रा के योग बनेंगे। व्यस्तता के साथ उत्साह भी बना रहेगा। दांतों में दर्द और पैरों के पंजों में तकलीफ हो सकती है।
प्रोफेशन – व्यापार में नए संपर्क बनेंगे, जो भविष्य में लाभदायक साबित हो सकते हैं। नौकरी में लक्ष्य पूरे करने में सफलता मिलेगी। अधिकारियों से प्रशंसा मिल सकती है और कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति मजबूत होगी।
लव लाइफ – प्रेम प्रस्ताव स्वीकार हो सकता है। किसी खास व्यक्ति से नजदीकियां बढ़ेंगी। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा और जीवनसाथी के साथ तालमेल बना रहेगा।
शुभ अंक – 4, 5, 7, रंग – पीला
क्या करें – गणेश जी को शहद का भोग लगाएं।
अंक 3 (जिन लोगों का जन्म 3, 12, 21 या 30 तारीख को हुआ है)
सुबह खर्चों की अधिकता रहेगी। कार्यों में देरी से परेशानी हो सकती है। कार्यस्थल पर आपका प्रभाव बना रहेगा, लेकिन मेहनत अधिक करनी पड़ेगी। दोपहर में सभी ओर से सहयोग मिलेगा और लाभ के योग बनेंगे। विरोधी शांत रहेंगे। मनचाहे काम पूरे कर पाएंगे। शाम को समय की कमी के कारण कुछ काम अधूरे रह सकते हैं। संतान की चिंता रहेगी। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। कल्पनाओं में अधिक खोने से बचें।
प्रोफेशन – अधिकारी आपके काम से नाराज हो सकते हैं, इसलिए जिम्मेदारियों को गंभीरता से निभाएं। व्यापारिक यात्रा के योग हैं। नए सौदों पर विचार करने का अवसर मिलेगा, लेकिन निर्णय सोच-समझकर लें।
लव लाइफ – जीवनसाथी से कुछ समय के लिए दूर रहना पड़ सकता है। प्रेम संबंध में सुखद समय रहेगा। पार्टनर के साथ बातचीत बनाए रखें और छोटी-छोटी बातों को विवाद का कारण न बनने दें।
शुभ अंक – 4, 6, 9, रंग – सफेद
क्या करें – शिवलिंग पर सफेद फूल अर्पित करें।
अंक 4 (जिन लोगों का जन्म 4, 13, 22 या 31 तारीख को हुआ है)
दिन उत्साहपूर्ण रहेगा। कार्यों में तेजी आएगी और संपर्कों का लाभ मिलेगा। योजनाएं सफल होंगी और प्रतिष्ठित लोगों से मुलाकात होगी। यात्रा सुखद रहेगी और धन प्राप्ति के योग बनेंगे। मांगलिक कार्यों में शामिल होने का अवसर मिलेगा। दोपहर का समय भी अच्छा रहेगा। कामकाज में गति बनी रहेगी और मनोरंजन के अवसर मिलेंगे। शाम को अतिथि का आगमन हो सकता है। शुभ समाचार मिलेंगे और नए कार्य प्राप्त होंगे।
प्रोफेशन – व्यापार में अच्छा लाभ होगा। नौकरी में सहकर्मियों और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। नई योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और प्रतिभा की सराहना होगी।
लव लाइफ – प्रेमी के साथ चल रहा मनमुटाव दूर होगा। रिश्तों में नजदीकियां बढ़ेंगी। वैवाहिक जीवन अनुकूल रहेगा और जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा।
शुभ अंक – 4, 7, 8, रंग – गुलाबी
क्या करें – दुर्गा मां के सामने तेल का दीपक जलाएं।
अंक 5 (जिन लोगों का जन्म 5, 14 या 23 तारीख को हुआ है)
सुबह आय कम रहेगी और आप खुद को उपेक्षित महसूस कर सकते हैं। अनावश्यक खर्च बढ़ेंगे और संतान से जुड़ी परेशानियां रह सकती हैं। दोपहर में आय में सुधार होगा, लेकिन कुछ समस्याएं बनी रहेंगी। अपने व्यवहार के कारण परिवार के लोगों की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। फिलहाल कोई नया प्रयोग करने से बचें। शाम को आय में सुधार बना रहेगा। विरोधी शांत रहेंगे और सहयोग प्राप्त होगा। वाहन से परेशानी हो सकती है, इसलिए सावधानी रखें।
प्रोफेशन – नौकरी में काम का दबाव अधिक रहेगा। व्यापार में अनावश्यक गतिविधियों और बेकार के कामों में समय बर्बाद हो सकता है। जरूरी कामों को प्राथमिकता दें और आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें।
लव लाइफ – प्रेमी के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। रिश्ते में तालमेल बढ़ेगा। वैवाहिक जीवन में सुख रहेगा। जीवनसाथी के साथ बातचीत और तालमेल बनाए रखने से संबंध बेहतर होंगे।
शुभ अंक – 1, 4, 9, रंग – हरा
क्या करें – गणेश जी को घी और सिंदूर अर्पित करें।
अंक 6 (जिन लोगों का जन्म 6, 15 या 24 तारीख को हुआ है)
भविष्य के प्रति उम्मीद ही आपको आगे बढ़ने की प्रेरणा देगी। आपका प्रभाव अपेक्षा के अनुसार काम नहीं आएगा। धन की प्राप्ति भी उम्मीद से कम हो सकती है। दोपहर में परेशानियां बढ़ सकती हैं। जरूरी कामों के लिए भी संचित धन खर्च करने में संकोच हो सकता है। दिन के अंत में परिस्थितियों में सुधार की संभावना है। सहयोग की अपेक्षाएं पूरी होंगी और योजनाएं सफल होती दिखाई देंगी। कीमती सामान की सुरक्षा का ध्यान रखें।
प्रोफेशन – व्यापार में स्थिति सामान्य रहेगी। नौकरी में पदोन्नति से जुड़ी बाधाएं आ सकती हैं। कार्यक्षेत्र में धैर्य रखें और अधिकारियों के साथ तालमेल बनाकर चलें। जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला न लें।
लव लाइफ – नए मित्र बन सकते हैं। किसी नए व्यक्ति के लिए आकर्षण बढ़ सकता है। प्रेम संबंध में सोच-समझकर आगे बढ़ें। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
शुभ अंक – 4, 6, 9, रंग – मैरून
क्या करें – शिवलिंग पर पंचामृत से अभिषेक करें।
अंक 7 (जिन लोगों का जन्म 7, 16 या 25 तारीख को हुआ है)
आपके व्यवहार पर सवाल उठ सकते हैं। सभी काम पूरी जिम्मेदारी से करें। आय के मामलों में दूसरों पर निर्भर न रहें। कुछ लोग आपसे नाराज हो सकते हैं। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। दोपहर में यात्रा सुखद रहेगी। आय में सुधार होगा और कार्यों में तेजी आएगी। दिन के अंत में खर्च बढ़ सकते हैं। दिखावे से दूर रहें। वरिष्ठ लोगों की सलाह लेकर काम करना आपके लिए बेहतर रहेगा।
प्रोफेशन – व्यापार में लालच देने वाले प्रस्तावों से दूर रहें। किसी भी सौदे में जल्दबाजी न करें। नौकरी में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में अपनी जिम्मेदारियां समय पर पूरी करें।
लव लाइफ – प्रेमी की बातें आपको उलझन में डाल सकती हैं। किसी भी बात पर तुरंत प्रतिक्रिया देने से बचें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और वैवाहिक जीवन में स्थिरता बनी रहेगी।
शुभ अंक – 4, 6, 8, रंग – लाल
क्या करें – शिव जी को फलों का भोग लगाएं।
अंक 8 (जिन लोगों का जन्म 8, 17 या 26 तारीख को हुआ है)
सुबह का समय आय के लिहाज से अच्छा रहेगा और कार्यों में तेजी बनी रहेगी। संतान से सुख प्राप्त होगा। दोपहर में समय अनुकूल रहेगा। किसी बड़ी परेशानी की आशंका नहीं है और सुख-सुविधाएं बनी रहेंगी। शाम को आय बेहतर रहेगी और सहयोग भी प्राप्त होगा। रात के समय अनजाना भय परेशान कर सकता है। नींद की कमी रह सकती है। रिश्तेदारों से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं और अनावश्यक चिंता बढ़ सकती है।
प्रोफेशन – व्यापार में स्थिति सामान्य रहेगी। नौकरी में सफलता मिलेगी और कामकाज में आपकी स्थिति मजबूत होगी। अधिकारियों से सहयोग मिल सकता है। नए अवसरों का लाभ उठाने के लिए तैयार रहें।
लव लाइफ – जरूरी कामों में प्रेमी का सहयोग मिलेगा। रिश्तों में विश्वास और नजदीकियां बढ़ेंगी। विवाह योग्य लोगों को शादी का प्रस्ताव मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में भी सुख और सामंजस्य बना रहेगा।
शुभ अंक – 4, 7, 9, रंग – आसमानी
क्या करें – दुर्गा मां को लाल फूल अर्पित करें।
अंक 9 (जिन लोगों का जन्म 9, 18 या 27 तारीख को हुआ है)
सुबह से कार्यों में उम्मीद के अनुसार सफलता मिलेगी। नए काम शुरू हो सकते हैं। सभी ओर से सहयोग मिलेगा और आय भी अच्छी बनी रहेगी। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। दोपहर में न्यायालय से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। कामों में प्रदर्शन बेहतर रहेगा। शाम का समय भी सुख-सुविधाओं से भरा रहेगा। परेशानियां दूर होंगी और कोई अप्रत्याशित काम पूरा हो सकता है।
प्रोफेशन – व्यापार से जुड़ी समस्याएं समाप्त होंगी और लाभ के अवसर मिलेंगे। नौकरी के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। जरूरी संसाधन उपलब्ध होंगे और कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। नई जिम्मेदारियां भी मिल सकती हैं।
लव लाइफ – प्रेम संबंध में कोई प्रस्ताव आपको उलझन में डाल सकता है। भावनाओं में बहकर निर्णय न लें। पार्टनर की बातों को समझने का प्रयास करें। वैवाहिक जीवन में बातचीत और आपसी समझ से मधुरता बनी रहेगी।
शुभ अंक – 3, 4, 6, रंग – केसरिया
क्या करें – शाम को शिवालय में घी का दीपक जलाएं।

