![]()
कटिहार के कोढ़ा प्रखंड की रामपुर पंचायत में बुधवार को संध्या चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें डीएम आशुतोष द्विवेदी, डीडीसी डॉ. नेहा कुमारी और विशेष कार्य पदाधिकारी अभिषेक रंजन शामिल हुए। अधिकारियों ने ग्रामीणों के साथ बैठकर उनकी समस्याएं सुनीं और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। कई समस्याओं का मौके पर समाधान कराया गया, जबकि बाकी मामलों को सात दिनों के भीतर निपटाने का निर्देश दिया गया। डीएम ने प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना, हर घर नल का जल, मनरेगा, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, राशन कार्ड, आयुष्मान भारत और कृषि विभाग की योजनाओं के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि प्रशासन का लक्ष्य योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। किसी भी योजना में बिचौलियों की भूमिका बर्दाश्त नहीं की जाएगी। देखें, मौके से आई तस्वीरें… 25 टीबी मरीजों को दिया पोषण किट डीएम और डीडीसी ने 25 टीबी मरीजों को पोषाहार के पैकेट दिए। इनमें मूंगफली, चना, गुड़, सत्तू, प्रोटीन पाउडर, अंडा और अन्य पौष्टिक सामग्री शामिल थी। डीएम ने कहा, “टीबी हारेगा, देश जीतेगा। टीबी का इलाज पूरी तरह मुफ्त है। दवा के साथ अच्छा पोषण भी जरूरी है। नियमित दवा लें और पोषाहार खाएं। जिला प्रशासन आपके साथ है।” निक्षय मित्र बनकर मरीजों की मदद करें डीडीसी डॉ. नेहा कुमारी ने लोगों से निक्षय मित्र योजना के तहत टीबी मरीजों को गोद लेकर उनकी मदद करने की अपील की। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को सभी मरीजों की नियमित निगरानी करने का निर्देश दिया। सात दिन में समस्याएं सुलझाने का निर्देश चौपाल में ग्रामीणों ने राशन, पेंशन, आवास, सड़क और नल-जल से जुड़ी समस्याएं रखीं। डीएम ने कई मामलों का मौके पर समाधान कराया और शेष समस्याओं को सात दिनों में हल करने का निर्देश दिया। साथ ही सभी पदाधिकारियों को चौपाल में मिले आवेदनों की समीक्षा कर 15 दिनों के भीतर प्रतिवेदन सौंपने को कहा। प्रशासन और जनता के बीच सीधा संवाद डीएम ने कहा कि संध्या चौपाल प्रशासन और जनता के बीच सीधा संवाद है। गांव की समस्याएं गांव में ही सुनकर उनका समाधान करना प्रशासन की प्राथमिकता है। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, कोढ़ा के प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, रामपुर पंचायत के मुखिया सहित जिला स्तरीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि, जीविका दीदियां और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
Source link
कटिहार में डीएम ने लगाई संध्या चौपाल:ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं, 7 दिन में समाधान का निर्देश; रामपुर में 25 टीबी मरीजों को पोषाहार
