Headlines

दरभंगा में विधायक प्रशांत किशोर की गाड़ी को घेरा:पुलिस ने भीड़ से पीके को निकाला, 'मिथिला विरोधी प्रशांत किशोर मुर्दाबाद’ के लगे नारे




दरभंगा में बुधवार को बांकीपुर विधानसभा के विधायक प्रशांत किशोर को मिथिला स्टूडेंट यूनियन (MSU) के कार्यकर्ताओं ने घेर लिया और नारेबाजी की। सूचना पर पुलिस पहुंची और कार्यकर्ताओं के बीच से प्रशांत किशोर की कार को निकाला, तब प्रशांत रवाना हो सके। प्रशांत बिरौल प्रखंड के रूपनगर पंचायत जा रहे थे। मामला शिवनगर घाट का है। प्रदर्शन का नेतृत्व MSU के प्रदेश सचिव नवीन सहनी ने किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘मिथिला विरोधी प्रशांत किशोर मुर्दाबाद’ और ‘पाग के सम्मान में, मिथिला के युवा मैदान में’ जैसे नारे लगाए। दरअसल, पीके ने पाग को लाल और पिला टोपी कह दिया था, जिसके बाद से प्रशांत किशोर का विरोध हो रहा है। ‘बयान देते समय भाषा और मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए’ MSU के प्रदेश सचिव नवीन सहनी ने कहा कि पाग महज सिर पर पहनने वाली वस्तु नहीं, बल्कि मिथिला की हजारों वर्षों पुरानी सांस्कृतिक विरासत, सम्मान, आत्मसम्मान और गौरव का प्रतीक है। मिथिला में पाग पहनाकर अतिथियों का स्वागत करना समृद्ध आतिथ्य परंपरा का हिस्सा है। ऐसे सांस्कृतिक प्रतीक पर अशोभनीय टिप्पणी करना मिथिलावासियों की भावनाओं को आहत करना है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों को सार्वजनिक बयान देते समय भाषा और मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए। अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर किसी क्षेत्र की संस्कृति, परंपरा और अस्मिता का अपमान करने का अधिकार किसी को नहीं है।
प्रशांत किशोर से माफी मांगने की मांग MSU जिलाध्यक्ष अभिषेक यादव ने कहा कि मिथिला की पहचान केवल भौगोलिक सीमा तक सीमित नहीं है। यहां की भाषा, साहित्य, लोकसंस्कृति, परंपरा, पाग पहचान हैं। इन प्रतीकों का सम्मान करना हर नागरिक की जिम्मेदारी है। संगठन ने प्रशांत किशोर से अपनी टिप्पणी पर सार्वजनिक रूप से स्पष्टीकरण देने और मिथिलावासियों से माफी मांगने की मांग की। नारायण मिश्रा ने कहा कि मिथिला की अस्मिता और सांस्कृतिक सम्मान के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ संगठन लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से विरोध जारी रखेगा। एकजुट रहने की अपील की घनश्यामपुर प्रखंड अध्यक्ष चंदन यादव ने युवाओं और मिथिलावासियों से सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के लिए एकजुट रहने की अपील की। प्रदर्शन में विवि अध्यक्ष गौतम झा, वरिष्ठ छात्र नेता अमित मिश्रा, घनश्याम ठाकुर, रौशन भारद्वाज, मो. कलाम, संधीर यादव, शिवम प्रणब, सत्यम सिंह, रौनक सिंह और सरोज यादव सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे। प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी। रूपनगर में पीके ने मल्लाह समाज के साथ किया संवाद शिवनगरघाट में विरोध के बाद प्रशांत किशोर बिरौल प्रखंड के रूपनगर पहुंचे। यहां अमरजीत सहनी के मखाना गोदाम परिसर में मल्लाह समुदाय के लोगों के साथ संवाद गोष्ठी में शामिल हुए। कार्यक्रम में शिक्षा, रोजगार, पलायन, स्वास्थ्य और बेहतर शासन व्यवस्था जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई। शिक्षाविद् बिल्टू सहनी ने कहा कि अब तक इस गांव में इतने बड़े स्तर के किसी नेता ने मल्लाह समाज के बीच पहुंचकर संवाद कार्यक्रम नहीं किया था। उन्होंने कहा कि प्रशांत किशोर ने समाज के लोगों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को सुना और विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। पीके बोले, सोच-समझकर मतदान करें संवाद के दौरान प्रशांत किशोर ने कहा कि जब तक लोग अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा नहीं दिलाएंगे और सोच-समझकर मतदान नहीं करेंगे, तब तक समाज की स्थिति में बदलाव नहीं आएगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि आने वाले चार वर्षों बाद ऐसे जनप्रतिनिधि का चुनाव करें, जो बच्चों के भविष्य और समाज की बेहतरी के बारे में सोचे। उन्होंने कहा कि बिहार में ही बेहतर शिक्षा, रोजगार और स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होनी चाहिए, ताकि लोगों को मजदूरी के लिए दूसरे राज्यों में पलायन नहीं करना पड़े। कार्यक्रम को जिला महिला अध्यक्ष प्रतिभा झा, डॉ. इफ्तेखार आलम, जिला अध्यक्ष निर्मला मिश्रा और अमरजीत सहनी सहित जन सुराज के अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *