Headlines

वीडियो गेम GTA6 आज लॉन्च होगा, शुरुआती कीमत ₹5,999:1.49 करोड़ लोगों ने ऑर्डर किया, भारतीय कंपनी ने गेम खेलने के लिए कर्मचारियों को छुट्टी दी




दुनिया के सबसे पॉपुलर वीडियो गेम में से एक GTA 6 यानी ग्रैंड थेफ्ट ऑटो 6 आज रात 12 बजे लॉन्च होने जा रहा है। इसे GTA का यह अपडेटेड वर्जन 13 साल बाद आएगा। GTA 6 का क्रेज दुनियाभर में देखा जा रह है। भारतीय इंटीरियर डिजाइन कंपनी इंडे बाय चेयर्सकार्ट ने गेम लॉन्च होने पर 19 नवंबर को पूरी कंपनी में छुट्टी घोषित कर दी है। वहीं, अमेरिका में सैनिकों को 4 दिन का स्पेशल गेमिंग पास दिया जाएगा। मार्केट रिसर्च फर्म सेंसर टावर के मुताबिक, लॉन्च से पहले ही दुनियाभर में 1.49 करोड़ लोग इसे प्री-ऑर्डर कर चुके हैं, जिससे कंपनी की ₹12,000 करोड़ से ज्यादा की कमाई हो चुकी है। गेम की प्री-लोडिंग 10 नवंबर से ही शुरू हो चुकी थी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *