Headlines

सत्यचंडी धाम महोत्सव का समापन हुआ:दूसरे दिन सम्मान समारोह और सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए




औरंगाबाद जिला मुख्यालय से 5 किलोमीटर दूर रायपुरा गांव में दो दिवसीय मां सत्यचंडी धाम महोत्सव का बुधवार को समापन हुआ। जिला प्रशासन और बिहार सरकार के कला एवं संस्कृति विभाग ने संयुक्त रूप से इसका आयोजन किया था। दूसरे दिन कार्यक्रम की शुरुआत मां सत्यचंडी की विशेष पूजा-अर्चना से हुई। पहले सत्र का शुभारंभ पूर्व विधायक आनंद शंकर सिंह, राज्य महोत्सव संघ के प्रदेश अध्यक्ष महोत्सव रत्न संजीव कुमार सिंह, जम्होर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि प्रदीप कुमार सिंह, समाजसेवी त्रिपुरारी सिंह, पृथ्वीराज चौहान ट्रस्ट के सचिव स्वर्णजीत कुमार सिंह और ट्रस्ट के कार्यकारी अध्यक्ष रामप्रवेश सिंह ने किया। सुरेश विद्यार्थी के संचालन में औरंगाबाद जिले के अलग-अलग महोत्सवों के आयोजकों को सम्मानित किया गया। बाल गायिका प्रेरणा प्रकाश ने छठ गीत गाए। सम्मान समारोह में आए कवियों ने भी अपनी रचनाएं सुनाईं। काव्य गोष्ठी में सुरेश ठाकुर, श्रीराम राय, अरविंद अकेला, विनय मामूली बुद्धि और नागेंद्र प्रसाद केसरी शामिल हुए। अलग-अलग महोत्सवों में योगदान देने वाले अधिवक्ता कमलेश कुमार सिंह, पप्पू सिंह कटैया, ओमप्रकाश शर्मा, विनय कुमार सिंह, मीडिया कर्मी रमाकांत सिंह, अशोक कुमार सिंह, मधुसूदन त्रिवेदी, कुमार विपिन, निखिल कुमार, श्रीकांत त्रिवेदी, मनोज कुमार सिंह, धर्मेंद्र कुमार सिंह, प्रणव कुमार सिंह, अजीत मिश्रा, संज्ञा समिति के अध्यक्ष अशोक कुमार पांडेय, गगन गुप्ता, सुभाष गुप्ता, शिक्षक अभय सिंह, संजय कुमार सिंह और मुन्ना सिंह को सम्मानित किया गया। उन्हें अंगवस्त्र, फूलों की माला और मां सत्यचंडी का प्रतीक चिन्ह दिया गया। दूसरे सत्र में जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी कुमार पप्पू राज की अध्यक्षता में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। संगीत शिक्षक राजीव पांडेय ने कार्यक्रम का संचालन किया। गजल गायक राजा मंडल ने गजलें पेश कीं। सौरव पांडेय के लोकगीतों पर लोग झूमे। श्वेता सिंह नेही ने गायकी पेश की, जबकि आदित्य सिंह ने लोक भजन सुनाए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *