Headlines

छठ घाट सजाते समय करंट से युवक की मौत,6 झुलसे:शिवहर में बांस से झालर लगाते समय 11 हजार वोल्ट की चपेट में आया




शिवहर के सुगीया कटसरी गांव में छठ घाट सजाने के दौरान 11 हजार वोल्ट के बिजली तार की चपेट में आने से 30 वर्षीय विमलेश कुमार की मौत हो गई। हादसे में छह अन्य लोग भी करंट से झुलस गए। घटना शिवहर थाना क्षेत्र के राजपूत टोला, वार्ड नंबर-12 की है। हादसे के बाद घाट पर अफरा-तफरी मच गई। छठ घाट पर बांस के खंभे से झालर और पताका लगाने का काम चल रहा था। इसी दौरान बांस को ऊपर उठाया जा रहा था। तभी वह पास से गुजर रहे 11 हजार वोल्ट के बिजली तार से टकरा गया। इसकी चपेट में वहां मौजूद छह-सात लोग आ गए और झुलस गए। अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया हादसे के बाद मंगल सहनी के बेटे विमलेश कुमार को सरोजा सीताराम सदर अस्पताल ले जाया गया। वहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। करंट से झुलसे अन्य लोगों को भी स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। मजदूरी कर परिवार चलाते थे विमलेश परिजनों के मुताबिक, विमलेश मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में पत्नी माया देवी, तीन बेटियां और एक बेटा है। उनकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। अस्पताल पहुंचकर परिजनों से मिले अनीश झा घटना की जानकारी मिलने पर पूर्व विधानसभा प्रत्याशी और समाजसेवी अनीश झा सदर अस्पताल पहुंचे। उन्होंने विमलेश के परिजनों से मुलाकात की और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *