![]()
IPL के फाउंडर ललित मोदी ने शनिवार को बड़ा ऐलान किया है, उन्होंने कहा – अब मैं आधिकारिक तौर पर ब्रिटिश नागरिक हूं। वे डिबेट सोसाइटी ऑक्सफोर्ड यूनियन में भाषण दे रहे थे। ललित के इस ऐलान का मतलब है कि उनकी भारतीय नागरिकता अब खत्म हो गई है। क्योंकि भारत में दोहरी नागरिकता का प्रावधान नहीं है। संविधान के अनुच्छेद 9 और सिटिजनशिप एक्ट 1955 की धारा 9 के मुताबिक जब कोई भारतीय दूसरे देश की नागरिकता अपना लेता है, तो उसकी भारतीय नागरिकता अपने आप खत्म हो जाती है। इसके लिए कोई अलग से ऑर्डर या मंजूरी नहीं लेनी पड़ती। ललित 2010 में लंदन चले गए थे, जब उन पर IPL में वित्तीय अनियमितता, मनी लॉन्ड्रिंग, बिड-रिगिंग जैसे आरोप लगे थे। तब से वे वहीं हैं। ललित मोदी ने X पर लिखा है- ” एक गर्व से भरा पल, एक नया अध्याय। आज, 14 नवंबर को मुझे ऑक्सफोर्ड यूनियन को संबोधित करने का सम्मान मिला, जहां मैंने सार्वजनिक तौर पर एक बहुत ही खास और पर्सनल माइलस्टोन शेयर किया। मैं ब्रिटिश नागरिकता पाकर बहुत गर्व महसूस कर रहा हूं। 15 सितंबर 2026 को परिवार और दोस्तों के बीच मैंने अपनी ब्रिटिश सिटिजनशिप का जश्न मनाया, एक सेरेमनी में जो हमेशा मेरे दिल के करीब रहेगी।” खबर अपडेट की जा रही है…
Source link
IPL फाउंडर ललित मोदी का ऐलान- ब्रिटिश नागरिकता मिली:भारतीय नागरिकता अपने आप खत्म; 16 साल से लंदन में रह रहे हैं मोदी
