Headlines

Breaking News Live Updates Headlines MP Rajasthan Delhi Uttar Pradesh Maharashtra Mumbai


  • Hindi News
  • National
  • Breaking News Live Updates Headlines MP Rajasthan Delhi Uttar Pradesh Maharashtra Mumbai

2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने शनिवार को संगठन विस्तार के तहत 10 राज्यों और क्षेत्रों में जोनल प्रभारी नियुक्त किए और स्टेट और रीजनल कोऑर्डिनेशन कमेटियां बना दीं। CJP ने 10 राज्यों में संगठन विस्तार किया, वेस्ट में क्षितिज पागर और नॉर्थ में डॉ. विवेक संगवान को प्रभारी बनाया है। UP में 16, महाराष्ट्र में 15, झारखंड-नॉर्थईस्ट में 14-14 सदस्यीय कमेटी बनाई है।

आज की बाकी बड़ी खबरें…

मध्य प्रदेश से चुने गए पुरी ने छोड़ी यूपी की राज्यसभा सीट

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शनिवार को उत्तर प्रदेश से राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। सभापति सीपी राधाकृष्णन ने उनका इस्तीफा मंजूर कर लिया। पुरी का यूपी से कार्यकाल 25 नवंबर को खत्म होना था।

पुरी 5 नवंबर को मध्यप्रदेश से निर्विरोध राज्यसभा सदस्य चुने गए थे। उनका नया कार्यकाल 2 अप्रैल 2030 तक रहेगा। मध्य प्रदेश की यह सीट पूर्व केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन के इस्तीफे से खाली हुई थी।

नेपाल के जनकपुर से अयोध्या के बीच चलेगी ट्रेन

रेलवे बोर्ड ने नेपाल के जनकपुरधाम और अयोध्या के बीच वीकली ट्रेन को मंजूरी दी है। यह 604 किमी का सफर तय करेगी। ट्रेन बिहार और यूपी के कई शहरों में रुकेगी। इसके ठहराव जयनगर, मधुबनी, सीतामढ़ी, रक्सौल, नरकटियागंज, गोरखपुर, बस्ती और मनकापुर में होंगे। शनिवार को जनकपुर से चलेगी और सोमवार को अयोध्या से वापसी करेगी। अभी तारीख तय नहीं हुई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

    OpenBuk Bharat (ओपनबुक भारत) आपका भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है। हम राष्ट्रीय, प्रादेशिक (बिहार), वाणिज्य, और मनोरंजन जगत की हर बड़ी खबर निष्पक्षता और सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।