![]()
किशनगंज पुलिस ने छठ महापर्व के बीच बिजली तार चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसकी निशानदेही पर करीब 12 क्विंटल चोरी के बिजली तार बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, गिरोह में किशनगंज, अररिया और पश्चिम बंगाल के अपराधी शामिल हैं। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। 9 किलोमीटर बिजली तार की हुई थी चोरी एडीपीओ खुशरु सिराज ने शनिवार शाम बताया कि विद्युत आपूर्ति प्रशाखा ग्रामीण के कनीय विद्युत अभियंता शक्ति कुमार ने किशनगंज थाने में आवेदन दिया था। इसमें करीब 9 किलोमीटर लंबाई के 11 केवी और एलटी बिजली तार चोरी होने की शिकायत की गई थी। इस मामले में किशनगंज थाना कांड संख्या 1242/26 दर्ज किया गया। तकनीकी जांच से आरोपी तक पहुंची पुलिस एसपी संतोष कुमार के निर्देश पर एसडीपीओ-1 खुशरु सिराज के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। तकनीकी जांच और मानवीय सूचना के आधार पर पुलिस ने खाड़ी बस्ती महिनगांव वार्ड-8 निवासी आशिक रजा (24) को गिरफ्तार किया। आरोपी की निशानदेही पर 12 क्विंटल तार बरामद पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर करीब 12 क्विंटल चोरी के बिजली तार बरामद किए हैं। पूछताछ में गिरोह के अंतरराज्यीय नेटवर्क से जुड़े होने की जानकारी मिली। इसमें किशनगंज, अररिया और पश्चिम बंगाल के अपराधियों की संलिप्तता सामने आई है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी पुलिस के अनुसार, मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। छापेमारी टीम में एसडीपीओ-1 खुशरु सिराज, थानाध्यक्ष मुकेश कुमार, जिला आसूचना इकाई के पदाधिकारी और कर्मियों के अलावा किशनगंज थाने के सशस्त्र बल शामिल थे।
Source link
किशनगंज-9 किलोमीटर बिजली तार चोरी का खुलासा:अंतरराज्यीय गिरोह का एक आरोपी अरेस्ट, 12 क्विंटल तार मिला
