![]()
सीतामढ़ी में सरकारी गाड़ी से उतरकर महादलित टोले पहुंचे डीएम तनय सुल्तानिया का सामना शनिवार को बच्चों के एक ऐसे अंदाज से हुआ, जिसने उनके दौरे को खास बना दिया। डीएम को देखते ही कुछ बच्चे उनके पास पहुंच गए और बातचीत करने लगे। बच्चों की पहल देखकर डीएम भी रुक गए। उन्होंने बड़े ही सहज अंदाज में बच्चों से उनका नाम, स्कूल और क्लास पूछी। पढ़ाई के बारे में जानकारी ली और मन लगाकर पढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। बच्चों ने रोका डीएम का रास्ता डीएम ने बच्चों से पूछा कि उनका नाम क्या है, वे किस स्कूल में पढ़ते हैं और किस क्लास में हैं। इसके बाद उन्होंने पढ़ाई को लेकर भी बातचीत की। डीएम ने बच्चों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि मन लगाकर पढ़ाई करें। पढ़ाई में जिला प्रशासन की ओर से हरसंभव मदद की जाएगी। डीएम और बच्चों के बीच इस बातचीत को देखकर वहां मौजूद लोगों के चेहरे पर मुस्कान आ गई। छठ की खुशियां बांटने पहुंचे थे डीएम दरअसल, शनिवार को छठ महापर्व के अवसर पर डीएम डुमरा प्रखंड के हरि छपरा स्थित वार्ड संख्या-08 के महादलित टोले पहुंचे थे। यहां उन्होंने छठ व्रतियों के बीच पूजा सामग्री बांटी और उनके साथ पर्व की खुशियां साझा कीं। इस दौरान उन्होंने व्रतियों से मुलाकात कर पूजा की तैयारियों और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी भी ली। सामाजिक समरसता का दिया संदेश डीएम तनय सुल्तानिया ने महिलाओं और स्थानीय लोगों को छठ महापर्व की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि छठ आस्था और पवित्रता के साथ सामाजिक समरसता का भी पर्व है। ऐसे अवसरों पर समाज के सभी वर्गों के बीच खुशियां बांटना जरूरी है।
Source link
महादलित टोले में बच्चों ने रोका डीएम का रास्ता:पूछा- सर, आप कहां जा रहे हैं?, छठ सामग्री बांटने पहुंचे थे तनय सुल्तानिया
