![]()
गयाजी में एक महिला ने अपने पति और ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने, मारपीट करने और निर्वस्त्र कर कमरे में बंद करने का गंभीर आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि उसे बेटी के साथ घर से भी निकाल दिया गया। शनिवार को उसने गया के वरीय पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई। उसने पति की गिरफ्तारी और ससुराल पक्ष के लोगों पर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। महिला फिलहाल अपनी बेटी के साथ गया शहर के समीर तकिया इलाके में मिडिल स्कूल के पास रह रही है। आवेदन में उसने पति दीपक कुमार उर्फ छोटू और ससुराल पक्ष के लोगों को आरोपी बनाया है। शादी में दिए थे 7.51 लाख रुपए महिला के अनुसार, उसकी शादी 23 नवंबर 2023 को बोकारो स्टील सिटी के सेक्टर-2 स्थित मां अंबे गार्डन मैरेज हॉल में हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। उसके पिता शिवरतन कुमार ने शादी में कुल 7 लाख 51 हजार रुपए दिए थे। इसमें 5 लाख 16 हजार रुपए नकद और 2 लाख 35 हजार रुपए ऑनलाइन दिए जाने का जिक्र आवेदन में किया गया है। महिला का आरोप है कि इतनी रकम देने के बावजूद ससुराल वालों की मांग खत्म नहीं हुई। वे लगातार उससे मायके से और पैसे लाने का दबाव बनाते रहे। रुपए लाने के बाद भी मारपीट का आरोप महिला ने आवेदन में बताया कि मायके से रुपये लाने के बावजूद कुछ दिन बाद फिर उसके साथ मारपीट शुरू हो जाती थी। उसे कई बार घर से निकाल दिया जाता था। उसने पति और ससुराल वालों पर प्रताड़ना की हद पार करने का आरोप लगाते हुए कहा कि उसके साथ अमानवीय व्यवहार किया गया और बेटी के साथ घर से बाहर कर दिया गया। बोकारो में होमगार्ड है पति आवेदन के मुताबिक, महिला का पति दीपक कुमार बोकारो स्टील सिटी के सेक्टर-9/A, स्ट्रीट-4, क्वार्टर नंबर 979 में होमगार्ड के पद पर कार्यरत है। वह गोपालगंज जिले के सिपाहा खास गांव का रहने वाला है। महिला का कहना है कि अब पति ने उसे साथ रखने से इनकार कर दिया है। पीड़िता ने एसएसपी से मामले की जांच कर पति और ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने तथा पति को गिरफ्तार करने की मांग की है।
Source link
गया में महिला का आरोप-दहेज के लिए निर्वस्त्र कर पीटा:बेटी के साथ घर से निकाला,शादी में 7.51 लाख देने के बाद भी पैसे मांगने का आरोप
