![]()
सीतामढ़ी सदर अस्पताल के कैदी वार्ड से हत्या के प्रयास का आरोपी बंदी विजय महतो फरार हो गया। शनिवार आधी रात के दौरान वह वार्ड में बने वेंटिलेटर के रास्ते बाहर निकल गया। शनिवार सुबह करीब 6 बजे जांच के दौरान उसका कमरा खाली मिला। घटना के बाद अस्पताल से लेकर पुलिस महकमे तक हड़कंप मच गया। पुलिस बंदी की तलाश में जुटी है। फरार बंदी विजय महतो भुतही थाना क्षेत्र के कचोर गांव के वार्ड संख्या-2 का निवासी है। वह हत्या के प्रयास के एक मामले में सीतामढ़ी मंडल कारा में बंद था। जेल में तबीयत बिगड़ने के बाद उसे करीब दो दिन पहले इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आधी रात वार्ड से हुआ फरार जेल अधीक्षक जलज कुमार के मुताबिक, डॉक्टरों ने बंदी की स्थिति देखते हुए अल्ट्रासाउंड कराने की सलाह दी थी। बताया जा रहा है कि आधी रात के दौरान विजय महतो कैदी वार्ड के वेंटिलेटर के रास्ते बाहर निकल गया। सुबह करीब 6 बजे जांच के दौरान उसके कमरे में नहीं मिलने पर फरारी का पता चला। डीएसपी ने अस्पताल पहुंचकर की जांच बंदी के गायब होने की सूचना अस्पताल प्रशासन और पुलिसकर्मियों को दी गई। वरिष्ठ अधिकारियों को भी मामले से अवगत कराया गया। इसके बाद हेडक्वार्टर डीएसपी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने कैदी वार्ड का निरीक्षण किया और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों व स्वास्थ्यकर्मियों से पूछताछ की। पहरेदारी में चूक की हो रही जांच पुलिस जांच कर रही है कि सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद बंदी कैदी वार्ड से कैसे फरार हुआ। उसकी तलाश के लिए पुलिस टीम जुटी है। साथ ही ड्यूटी पर तैनात कर्मियों की भूमिका और सुरक्षा में हुई चूक की भी जांच की जा रही है।
Source link
सीतामढ़ी सदर अस्पताल के कैदी वार्ड से बंदी फरार:वेंटिलेटर के रास्ते निकला बाहर, हत्या के प्रयास के मामले में बंद था विजय
